फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Half an hour of rain, waterlogging in many places

झमाझम बारिश से कीचड़, फिर उमस बनी मुसीबत

Sat, 12 Jun 2021 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Half an hour of rain, waterlogging in many places
आधा घंटे झमाझम बारिश, कई जगह जलभराव
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शनिवार को बादल कुछ देर झमाझम बरसे। रोडवेज बस स्टैंड के बाहर, सीएमओ दफ्तर परिसर और भोलेपुर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के आसपास सड़क पर जलभराव हो गया। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश बंद होते ही उमस भरी गर्मी से लोग पसीने से तरबतर दिखे।
कई दिन से तेज धूप से लोग गर्मी से परेशान थे। शनिवार सुबह से आसमान में बादल छा गए। कभी बादल तो कभी धूप होती रही। दोपहर दो बजे घिरे काले बादल झमाझम बरसे। बारिश भले ही करीब आधा घंटे तक हुई, मगर नालियों से निकला कीचड़ गलियों में भर गया। इससे लोगों को घरों से निकलने में खासी दिक्कत हुई। रोडवेज बस स्टैंड के बाहर एक-एक फीट पानी भर गया।
विज्ञापन

भोलेपुर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के दोनों तरफ रोड बनाए गए हैं। वहां गड्ढों में बारिश का पानी भर गया। इसके अलावा कर्नलगंज चौकी के पास भी मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया। इससे बाइक, ई-रिक्शा, टैंपो आदि वाहनों को निकलने में खासी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैदल निकलने वालों को भी परेशानी हुई। तलैया फजल इमाम में भी नाला कुछ ही देर में उफना गया। इससे अधिकांश गलियां कीचड़ से भर गईं। बच्चे और महिलाएं घरों में ही कैद हो गईं। दो घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई। हालांकि शाम ढलते ही मौसम में ठंडक होने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed