{"_id":"6232251888f9060c2f69c588","slug":"hadsa-police-maut-farrukhabad-news-knp686064470","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन को लेने जा रहे भाई की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन को लेने जा रहे भाई की दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
मोहम्मद मोहसिन की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बहन को उसकी ससुराल से लेने जा रहे बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में पुलिस ने लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। शहर कोतवाली के गांव अमेठी जदीद निवासी मोहम्मद मोहसिन उर्फ सगीर (25) की बहन शायमा का विवाह शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र के गांव भड़ेरी में हुआ था।
मोहसिन बहन को उसकी ससुराल से लेने के लिए बुधवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से घर से निकला था। वह बरेली-इटावा राजमार्ग पर गांधी गांव के पास पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न होने की वजह से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। परिजनों में कोहराम मच गया। मोहसिन के छोटे भाई अजहर ने बताया कि भाई जरदोजी का काम करता था।
मां सम्मो और परिवार के लोगों का बुरा हाल है। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।