फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gurugav Devi temple fair will be mobile toilets

गुरुगांव देवी मंदिर मेले में लगेगा मोबाइल शौचालय

Fri, 08 Apr 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Fri, 08 Apr 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Gurugav Devi temple fair will be mobile toilets
मोबाइल शौचालय - फोटो : अमर उजाला
गुरुगांव देवी मंदिर के पास शुक्रवार को एक मोबाइल शौचालय लगवाया जाएगा। इससे दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी। फर्रुखाबाद व फतेहगढ़ युग्म नगरों में सुलभ शौचालय न होने पर बाजार आने वाली महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है।
विज्ञापन


इसके साथ ही नवरात्र पर शहर के प्रमुख देवी मंदिर गुरुगांव देवी मंदिर, गमा देवी मंदिर फतेहगढ़, मठिया देवी मंदिर रेलवे रोड, शीतला देवी मंदिर बढ़पुर और वैष्णों देवी मंदिर भोलेपुर में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को समस्या से गुजरना पड़ता है। अमर उजाला ने सुलभ शौचालय की समस्या को लेकर अभियान चलाया।
विज्ञापन


इस पर पालिका प्रशासन ने छह मोबाइल शौचालय मंगवा लिए हैं। 8 अप्रैल को सिक्स सीटर एक मोबाइल शौचालय गुरुगांव देवी मंदिर के निकट लगाया जाएगा। हालांकि अन्य प्रसिद्ध मंदिरों के आसपास जगह न मिलने के कारण मोबाइल शौचालय नहीं लगाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के पति एवं पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने बताया कि गुरुगांव देवी मंदिर के पास 8 अप्रैल को मोबाइल शौचालय लगा दिया जाएगा। मठिया देवी मंदिर, शीतला देवी मंदिर बढ़पुर और वैष्णों देवी मंदिर भोलेपुर के पास जगह न होने के चलते मोबाइल शौचालय लगाया जाना मुश्किल है। हालांकि गमा देवी मंदिर फतेहगढ़ में मोबाइल शौचालय लगाए जाने के लिए जगह की तलाश की जा रही है। अगर जगह मिलती है तो वहां भी मोबाइल शौचालय लगाया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed