फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gunje Jaykare , Gajanan arrived

गूंजे जयकारे, गजानन पधारे

Fri, 18 Sep 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 18 Sep 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Gunje Jaykare , Gajanan arrived
गणेश चतुर्थी पर गजानन की अगवानी में इंद्रदेव भी पीछे नहीं रहे। झमाझम बारिश के बीच गणपति बप्पा मोरया के जयकार चारो ओर गूंजे और जगह-जगह गणेश भक्तों ने भगवान गजानन की प्रतिमा स्थापित की।   इस दौरान हवन-पूजन का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन


तेज बारिश के इंतजार में सावन तो बीत गया लेकिन इंद्रदेव ने भादौ में गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश का स्वागत बहुत ही जोरदार ढंग से किया। दोपहर बाद हुई करीब डेढ़ घंटे की झमाझम बारिश ने मौसम खुशगवार कर दिया।
विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर मोहल्ला गनेश प्रसाद स्ट्रीट, बागकूंचा, छक्का नाजिर कूंचा, बजरिया, राजीव गांधी नगर, मछली टोला फतेहगढ़, कांच वाला मंदिर नाला मछरट्टा, पांडेश्वरनाथ मंदिर, बजरिया, कटरा डौरूनाथ, गंगानगर कालोनी, बढ़पुर देवी मंदिर के सामने, नई बस्ती, हिंदुस्तान होटल के सामने स्थित गेस्ट हाउस और तलैया फजल इमाम आदि मोहल्लों में श्रद्घालुओं ने गणेश महोत्सव को लेकर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे रोड स्थित पांडेश्वरनाथ मंदिर में आचार्य ओंकारनाथ शास्त्री, गोपाल शर्मा आदि ने हवन-पूजन के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की। इससे पहले मंदिर परिसर में कन्या भोज कराया गया। आरती के बाद भगवान गणेश की आरती उतार प्रसाद का वितरण किया गया। श्री मंगला गौरी सेवा समिति की ओर से कांच वाला मंदिर में आचार्य शिव नारायन त्रिपाठी ने हवन-पूजन के साथ भगवान गणेश की स्थापना करवाई।

मोहल्ला राजीव गांधी नगर में गौरव सिंह के हाते में गणेश चतुर्थी पर यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में आहुतियां अमित सिंह, पीयूष पाल, पीयूष दुबे उर्फ बिट्टू, अमित सोलंकी, सोनू अग्निहोत्री और राजीव दीक्षित ने आहुतियां डालीं। इसके बाद विधि-विधान से आचार्य रामकिशन शास्त्री ने भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करवाई।

मोहल्ला तलैया फजल इमाम में श्री सिद्घि विनायक कमेटी की ओर से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इस अवसर पर गोल्डी गुप्ता, आशीष कुमार, इंद्रजीत, रवि कुमार और श्यामू आदि मौजूद रहे।

प्रेम पुष्प गेस्ट हाउस में हवन-पूजन के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। हवन-पूजन सोहित औदिच्य और लक्ष्मीकांत ने संपन्न कराया। भगवान गणेश की आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर गोलू गुप्ता, नरेशचंद्र गुप्ता, गौरव गुप्ता, अनूप गुप्ता, अमित गुप्ता, राजीव गुप्ता, पंकज गुप्ता और राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

श्री गणेश मंडल एवं कटरा डौरूनाथ कमेटी की ओर से भगवान गणेश की शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह भगवान गणेश को भोग लगाया गया। शोभायात्रा मुख्यमार्गों से होती हुई कटरा डौरूनाथ पहुंची। यहां विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। उधर, नवाबगंज में भी भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई।

गुरुवार को अनंत होटल से श्री गणेश मंडल एवं कटरा डौरूनाथ कमेटी को ओर निकाली गई भगवान गणेश की शोभायात्रा का शुभारंभ अध्यक्ष विनोद मराठा, उपाध्यक्ष आनंद मराठा और कोषाध्यक्ष संजय मेरठ वाले ने झंडी दिखाकर किया। रेलवे रोड पर संजय वर्मा, जितेंद्र वर्मा आदि ने शोभायात्रा में रथ पर विराजमान भगवान गणेश की प्रतिमा को भोग लगाया।

शोभायात्रा रेलवे रोड, त्रिपोलिया चौक से होती हुई कटरा डौरूनाथ पहुंची। यहां पंडित गुड्डा ने यज्ञ का आयोजन कर विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना करवाई। इस अवसर पर इस अवसर पर अरविंद मराठा, बालाजी मराठा, सयाजीराव मराठा, राहुल मराठा, गजानन मराठा, चंद्रकांत, संजय मराठा, सागर मराठा, मुकुंद, सुरेश मराठा, संजय मराठा, संतोष मराठा, विजय मराठा और शिवाजी मराठा आदि मौजूद रहे।

कस्बा स्थित हनुमान मंदिर से भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मुख्यमार्गों से होती हुई वापस हनुमान मंदिर पहुंची। यहां शोभायात्रा का समापन हुआ। इसके बाद हवन-पूजन के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। आरती के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। इस अवसर पर विकास गुप्ता, पारस गुप्ता, विजिट भारद्वाज, बबलू ठाकुर, सचिन गुप्ता और मुन्नी गुप्ता आदि मौजूद रहे।


कसबा स्थित सिद्घ हनुमान मंदिर से भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मुख्यमार्गों से होती हुई गुमटी महादेव मंदिर पहुंची। यहां शोभायात्रा का समापन हुआ। इसके बाद भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इस अवसर पर चेयरमैन विजय गुप्ता, जोगराज राजपूत, आनंद प्रकाश चौबे, जितेंद्र कुमार, राम कुमार गुप्ता, अरुण भारद्वाज, सोनू भारद्वाज, नीलू यादव, अनिल शाक्य, राम सैनी और सोनू भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed