फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   guard stopped work

Farrukhabad News: पूर्व सैनिक गार्डों को चार माह से नहीं मिला मानदेय, काम बंद

Fri, 16 Oct 2026 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
guard stopped work
फर्रुखाबाद। शासन से स्वीकृति के बाद अस्पतालों की सुरक्षा के लिए उप्र पूर्व सैनिक कल्याण निगम से लिए गए पूर्व सैनिक गार्डों को चार माह से मानदेय नहीं मिला। इससे परेशान होकर गार्डों ने मंगलवार से काम बंद कर दिया। अस्पतालों में दिक्कतें शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

लोहिया पुरुष अस्पताल में 18, महिला में छह, लिंजीगंज और जिले की सभी सात सीएचसी पर 60 पूर्व सैनिकों की गार्ड के रूप में तैनाती की गई थी। 50 पूर्व सैनिक नियमित रूप से ड्यूटी कर रहे हैं। इन गार्डों को सीएमओ के यहां से मानदेय की स्वीकृति की जाती है। जून से सितंबर तक चार महीने का अब तक मानदेय नहीं दिया गया। पूर्व सैनिकों ने कई बार सीएमओ से मिलकर शीघ्र मानदेय दिलाने की मांग की। सुनवाई न होने पर सभी गार्डों ने मंगलवार से काम बंद कर दिया। उन्होंने निगम के कानपुर में अपने अफसरों को जानकारी भी दे दी।
विज्ञापन

गार्ड की व्यवस्था बंद होने से लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में मनमाने तरीके से वाहनों को खड़ा किया जाने लगा है। रात के वक्त एक साथ कई-कई लोग इमरजेंसी में घुसने लगे है। इससे इलाज करने में भी दिक्कतें हो रही हैं। पूर्व सैनिकों का कहना है कि जब तक खातों में रुपये नहीं पहुंचेंगे, तब तक ड्यूटी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि शासन से बजट मिलने के बाद विगत नौ अक्तूबर को बिल वाउचर बनवाकर कोषागार में भेज दिए हैं। कोषागार से निगम को भुगतान किया जा चुका है। पूर्व सैनिक गार्डों को निगम से भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed