{"_id":"521d508a2fc5a5e15d185b3211a24c8a","slug":"gst-traders-blew-the-effigy-in-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी के विरोध में व्यापारियों ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी के विरोध में व्यापारियों ने फूंका पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Wed, 16 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने मंगलवार को त्रिपोलिया चौराहे पर जीएसटी का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर विरोध जताया। व्यापारियों का कहना था कि वर्तमान में लागू जीएसटी से व्यापारियों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। इस दौरान व्यापारियों ने जीएसटी संशोधन के प्रस्ताव भी रखे।
विज्ञापन
व्यापारियों का कहना था कि कर प्रणाली जितनी सरल होगी, उतनी बढ़ेगी। जटिल कर प्रणाली से कर की चोरी बढ़ेगी। उन्होंने सुझाव दिया कि पैन आधारित पंजीयन के अलावा मैनुअल का भी विकल्प रखा जाए। वैट की भांति दो रिटर्न मासिक/त्रैमासिक एक और वार्षिक एक रिटर्न होना चाहिए।
विज्ञापन
रिवाइज रिटर्न का लाभ करदाता को मिलना चाहिए। व्यापारियों का कहना था कि केंद्र सरकार ने जो जीएसटी लागू कर रखी है। यह उनके हित में नहीं है। उसमें संशोधन की आवश्यकता है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इस्लाम चौधरी, महामंत्री रामनिवास गुप्ता, सूर्य प्रकाश भारद्वाज, चंद्रप्रकाश दीक्षित, अजयपाल राजपूत, पूर्ण प्रकाश शुक्ल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन