फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   GST officers are not taking interest in work, investigation ordered

Farrukhabad News: काम में रुचि नहीं ले रहे जीएसटी अधिकारी, जांच के आदेश

Sat, 13 Jul 2024 04:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
GST officers are not taking interest in work, investigation ordered
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर की समीक्षा में विभागों की राजस्व वसूली कम होने पर नाराजगी जताई। जीएसटी अधिकारी के काम में रुचि न लेने पर शासन को पत्र लिखकर मुख्यालय से जांच कराने के आदेश दिए। उन्होंने खनन अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह ने कर करेत्तर की बैठक में राजस्व वसूली की समीक्षा की। वाणिज्य कर विभाग की वसूली काफी कम मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि कोई भी जीएसटी अधिकारी काम में रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

शासन को पत्र लिखकर मुख्यालय स्तर से जांच कराकर कार्रवाई की जाए। स्टांप व निबंधन विभाग, परिवहन विभाग की राजस्व वसूली लक्ष्य से कम मिली। डीएम ने एआरटीओ को निर्देश दिए कि राजस्व वसूली में सुधार करने के साथ प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर डग्गामारी के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बिजली विभाग को राजस्व वसूली बढ़ाने, झूलते तारों को कसने, क्षतिग्रस्त पोल बदलने व राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी विभाग में कोई भी प्राइवेट कर्मचारी पाए जाने पर विभागाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सातनपुर मंडी समिति की राजस्व प्राप्ति लक्ष्य से कम मिलने पर डीएम ने मंडी सचिव को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कायमगंज व कमालगंज मंडी का लक्ष्य बढ़ाने के लिए निदेशक मंडी को पत्र लिखने के लिए कहा। नगर निकायों को गृहकर व जलकर का पुनर्निर्धारण करने के निर्देश दिए। खनन विभाग की भी राजस्व वसूली कम मिली। खनन अधिकारी द्वारा प्रवर्तन कार्य न करने पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, डीएफओ आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed