{"_id":"ac007fee35d0d7de92b9d24d8926c3e6","slug":"ground-was-filled-with-the-aroma-of-food-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजन की खुशबू से भर गया ग्राउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजन की खुशबू से भर गया ग्राउंड
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Thu, 14 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सेना भर्ती बोर्ड बरेली की ओर से राजपूत रेजीमेंट सेंटर के करियप्पा मैदान में चल रही भर्ती में बुधवार को ट्रेडसमैन पद के लिए विधा का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से ट्रेनिंग मैदान खुशबू से भर उठा।
विज्ञापन
बारबर, हाउस कीपिंग, कुक, इंस्ट्रूमेंट रिपेयर, वाशरमैन की ट्रेड के लिए हुई परीक्षा में युवकों ने अपनी कला दिखाई। कुक के लिए युवकों को करियप्पा मैदान के बीचोबीच बिठाया गया। यहां युवकों ने गाजर का हलुआ, मटर पनीर, मिक्सवेज, दाल-चावल, सब्जी रोटी, के अलावा नानवेज पकवान बनाए।
विज्ञापन
पकवानों में पड़ने वाले मसालों की खुशबू पूरे ट्रेनिंग मैदान मै फैल गई। भर्ती अधिकारियों ने बनाए गए पकवानों को चखकर अपना निर्णय सुरक्षित कर लिया। सेना भर्ती बोर्ड के निदेशक कर्नल राजीव दीक्षित ने बताया कि कार्य दक्षता परीक्षा में 170 युवकों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
परीक्षा में 100 युवक कुक पद के लिए तथा शेष 70 युवक अन्य ट्रेड्स के लिए परीक्षा दे रहे थे। कर्नल ने बताया कि 40 प्रतिशत नंबर कार्य दक्षता परीक्षा के तथा 60 प्रतिशत नंबर लिखित परीक्षा में मिलते हैं। दोनों के नंबरों को जोड़कर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।