फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Grand procession of the Lord Jesus derived

धूमधाम से निकाली गई प्रभु यीशु की शोभायात्रा

Tue, 22 Dec 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Tue, 22 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Grand procession of the Lord Jesus derived

फर्रुखाबाद। क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में प्रभु यीशु मसीह की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बज रहे गीतों पर ईसाई समाज के लोग थिरकते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।

विज्ञापन


शोभायात्रा से पहले पादरी किशन मसीह ने चर्च में प्रार्थना कर स्वरूपों को रथों पर सवार किया। सबसे आगे तीन घोड़ों पर मजूसी चल रहे थे। इसके पीछे क्रिसमस फादर और मरियम समेत अन्य झांकियां थीं। सबसे पीछे रथ में प्रभु यीशु मसीह के जन्म की झांकी थी।
विज्ञापन


शोभायात्रा बढ़पुर, लालदरवाजा, घुमना से होते हुए त्रिपोलिया चौक पहुंची। इन्हीं मार्गों से होती हुई शोभायात्रा वापस सीएनआई चर्च बढ़पुर पहुंची। यहां शोभायात्रा का समापन हो गया। व्यापारी नेता संजय गर्ग ने अपने प्रतिष्ठान पर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पादरी किशन मसीह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नेहरू रोड स्थित अपने प्रतिष्ठान पर व्यापारी नेता निमिष टंडन ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में सूफी पप्पन मियां, राजीव के. लाल, पादरी अभिताभ हेराल्ड, राजेंद्र मसीह, सचिव जगदीप लाल, कोषाध्यक्ष राजीव के.लाल, डायमंड इंद्रियास, पंकज पाल, डार्कस अबरार, आशा सी.लाल, सुषमा लाल, आजाद, जगजीवन, रंजीत कुमार मैसी, सुनील राम, सुरेंद्र मसीह, अमित मसीह और राहुल जार्ज आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed