{"_id":"68c9b08ae127067302062aba","slug":"grain-and-straw-kept-in-homes-are-spoiled-fodder-crisis-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-129979-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: घरों में रखा अनाज और भूसा खराब, चारे का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: घरों में रखा अनाज और भूसा खराब, चारे का संकट
Wed, 17 Sep 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। गंगा और रामगंगा का पानी उतर गया है, लेकिन बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं।
घरों में रखा अनाज और भूसा खराब हो गया है। अब पशुओं के सामने चारे का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों को 10 किमी. दूर जाकर पशुआें के लिए चारा लाना पड़ रहा।
ग्रामीण सुरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, गिरीश चंद्र, अखिलेश, जितेंद्र और गोलू ने बताया कि परिवार का तो किसी तरह गुजारा हो रहा है, लेकिन पशुओं को जीवित रखना मुश्किल हो गया है। आशा की मड़ैया, तीसराम की मड़ैया, हरसिंहपुर कायस्थ, ऊगरपुर, मंझा, माखन नगला, रामप्रसाद, कलिका, हरिहरपुर, वीरपुर, दौलतपुर चकई आई, अंबरपुर, चित्रकूट समेत कई गांवों में हालात अब भी बदतर बने हुए हैं। कई परिवार अभी भी सड़क किनारे रहने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि चारे के लिए उन्हें रोजाना 10 किलोमीटर पैदल भटकना पड़ रहा है। सुबह सात बजे घर से निकलकर दोपहर एक बजे तक लौट पाते हैं। प्रशासन ने अब तक चारे की कोई व्यवस्था नहीं की है।
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु पर स्थिर, बढ़ सकता पानी
अमृतपुर। नरौरा बैराज से मंगलवार को गंगा नदी में 99,613 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। विगत दो दिनों के सापेक्ष ज्यादा मात्रा में पानी छोड़े जाने से गंगा का जलस्तर बढ़ने की आशंका बन गई है। फिलहाल गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर स्थिर है। देहरादून में बारिश और बादल फटने के चलते गंगा में पानी छोड़े जाने की रफ्तार बढ़ गई है।
इससे जलस्तर में इजाफा होने की आशंका है। वहीं रामगंगा का जलस्तर 15 सेंटीमीटर घटकर 135.95 मीटर से 135.80 मीटर पर पहुंच गया है। वहीं खो से 7,753, हरेली से 249 और रामनगर बैराज से 6,131 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। कुल 14133 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से रामगंगा का जलस्तर भी बढ़ने की बात ग्रामीण कह रहे हैं। (संवाद)
छुट्टी से एक घंटा पहले ही बंद कर दिया स्कूल
फर्रुखाबाद। बाढ़ के पानी से घिरा पांचाल घाट बंधा स्कूल दोपहर एक बजे ही बंद हो गया। आसपास के लोगों ने बताया कि दोपहर एक बजे स्कूल बंद कर बच्चों की छुट्टी कर दी गई। पांचाल घाट बंधा विद्यालय के आसपास बाढ़ का पानी भरा है। पास के आश्रम में ही बच्चों को पढ़ाया जाता है।
मंगलवार दोपहर शिक्षकों ने स्कूल समय से पहले ही विद्यालय बंद कर दिया। आश्रम में काम करने वाले पिंकू ने बताया कि करीब एक बजे शिक्षक स्कूल बंद कर चले गए। प्रभारी बीएसए अनुपम अवस्थी ने बताया कि मामले में वह जांच करवाएंगे। यदि समय से पहले स्कूल बंद पाने की पुष्टि हुई तो संबंधित पर कार्रवाई होगी। (संवाद)