{"_id":"615b42ad8ebc3e0d6f3ae212","slug":"grabbed-land-by-marrying-a-mentally-ill-farrukhabad-news-knp656306311","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक बीमार की शादी कराकर हड़प ली जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक बीमार की शादी कराकर हड़प ली जमीन
विज्ञापन
संकिसा (फर्रुखाबाद)। मानसिक बीमार युवक की शादी कराकर कुछ लोगों ने उसकी जमीन हड़प ली। जिस महिला से शादी हुई, वह भी नगदी-जेवर लेकर चली गई। युवक के भाई ने कोर्ट के आदेश पर छह के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मेरापुर थानाक्षेत्र के गांव रामनगर निवासी गिरीश चंद्र ने कोर्ट के आदेश पर गांव के ही सत्यवीर उर्फ सीटू, अजय, जनपद मैनपुरी के थाना बिछवां के गांव मरहरी निवासी मदन पाल, गुड्डू, विपिन व महिला लक्ष्मी निवासी अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि उसका भाई रामरहीश अविवाहित है और मानसिक रूप से बीमार है। 20 जनवरी को इन लोगों ने भाई की शादी के सिलसिले में बातचीत की। 60 हजार रुपये खर्चा बताकर शादी तय कर दी। भाई की मंदिर में शादी कराई और फिर तीन लाख रुपये की मांग करके खेत का बैनामा सत्यवीर ने अपने नाम करा लिया।
लक्ष्मी नाम की महिला शादी के बाद तीन दिन ही घर में रुकी और जेवर, नगदी लेकर चली गई। भाई के साथ धोखाधड़ी होने पर विरोध जताया तो आरोपियों ने गालीगलौज की। तलाशने पर भी महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं हुई। इस मामले में थाने समेत एसपी को भी रिपोर्ट दर्ज कराने के संबंध में प्रार्थनापत्र दिया। सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष देवी प्रसाद ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।