फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   goli bari

भाजपा नेता ने भूमि पर कब्जा करने को मचाया तांडव, पथराव व ताबड़तोड़ फायरिंग

Fri, 02 Oct 2020 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
goli bari
फर्रुखाबाद। खानपुर गांव में जमीन पर कब्जा करने पहुंचे एक विधायक के करीबी भाजपा नेता ने अपने करीब 40 असहधारी साथियों के साथ एक घंटे तक उत्पात किया। मारपीट व पथराव के बाद कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। बिजली के मीटर उखाड़ दिए। दरवाजों में गोली मारी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाजपा नेता गुर्गों के साथ खिसक गए। पुलिस ने मौके से एक जेसीबी मशीन और कई खाली कारतूस बरामद मिले हैं। आरोप है कि पुलिस मामले में लीपापोती करने में जुटी है। पुलिस ने फायरिंग के बारे में किसी से जानकारी करने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी आदर्श कटियार ने 37 साल पहले अपनी छह बिस्वा जमीन बेची थी। यह जमीन कई बार बेची गई। उसके बाद एक भाजपा विधायक के करीबी नेता ने जमीन खरीद ली। उस जमीन के पास आदर्श कटियार और अनिल कटियार की जमीन भी पड़ी है। इस जमीन पर भाजपा नेता की नियत खराब हो गई।
विज्ञापन

भाजपा नेता हथियारबंद 40 लोगों के साथ गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे जेसीबी लेकर खानपुर गांव पहुंचे। उन्होंने जेसीबी से मिट्टी की खुदाई शुरू करा दी। आदर्श और अनिल ने इसका विरोध किया, तो भाजपा नेता के गुर्गों ने अनिल को दबोच लिया। उनकी पिटाई शुरू कर दी। मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो भाजपा नेता के गुर्गों ने पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलते ही ग्रामीण घरों में दुबक गए। इसके बाद हमलावरों ने गली में घुसकर दरवाजों पर गोलियां मारीं। रिंकू शाक्य, सचिन कश्यप, अक्षत शाक्य समेत कई के घरों पर लगे बिजली के मीटर तोड़ डाले। इसी दौरान ग्रामीणों की सूचना पर कादरीगेट चौकी प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर वाहनों में बैठकर फरार हो चुके थे। पुलिस मौके पर मिली जेबीसी को लेकर चौकी लौट गई। ॉ
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चौकी की पुलिस लीपापोती में जुटी
चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे, तो दोनों पक्षों से कागजात मंगवाने लगे। दूसरे पक्ष के लोग वहां मौजूद थे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पथराव, फायरिंग की घटना के बारे जांच नहीं की, बल्कि मामले में लीपापोती करने लगी।
--
थाने से भगाया, एसपी मिले नहीं
पीड़ित पक्ष दोपहर करीब दो बजे थाने पहुंचा, तो पुलिस ने उन लोगों को डांट कर भगा दिया गया। इसके बाद सभी लोग एसपी कार्यालय पहुंचे, लेकिन एसपी वहां नहीं मिले। शाम को पीड़ित पक्ष डीएम को अपना दर्द बताने उनके कार्यालय में गया।
--
सहम गए बच्चे, महिलाएं
हमले के बाद गांव में बच्चे और महिलाएं सहमे दिखे। लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे थे। कुछ महिलाएं और बड़े तो अपने दरवाजों पर आए, लेकिन बच्चों को अंदर ही रखा गया।

--
राजस्व कर्मियों ने नापा था चकरोड
लेेखपाल और कानूनगो ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर चकरोड को नाप दिया था। उसके बाद में जो बची जमीन थी, उसी पर असरदार लोग कब्जा करना चाहते थे।
--
‘खानपुर गांव में झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर जांच करने गई। फायरिंग हुई या नहीं, अभी जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।’ -डा. अनिल मिश्र, एसपी, फर्रुखाबाद।
फोटो--11, 12, 14, 15, 16, 27
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed