{"_id":"573cb1e34f1c1bc843ac70a8","slug":"girls-bathing-in-the-ganges-steeped-bodies","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते समय बालिका गंगा में डूबी, शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाते समय बालिका गंगा में डूबी, शव बरामद
ब्यूरो अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 18 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
बालिका की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। दादी के साथ गंगा नहाने र्गई बालिका गहरे पानी में डूब गई। गोताखोरों ने काफी खोजबीन के बाद उसके शव को बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना परिवार के अन्य लोगाें को दी गई।
विज्ञापन
जिला शाहजहांपुर थाना कांठ के गांव हरिपुर निवासी शिवस्वरूप उर्फ पप्पू दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। शिवस्वरूप की मां बिटोली देवी शिवस्वरूप की बेटी देवमणि (7) और बड़े बेटे शिवराम की बेटी रोशनी (11) के साथ बुधवार को गंगा नहाने गईं थीं।
विज्ञापन
दादी बच्चों के साथ गंगा में नहा रही थीं। इस बीच देवमणि और रोशनी गहरे पानी में चले गए, जिससे दोनों बच्चियां डूबने लगीं। चीख-पुकार की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने रोशनी को बचा लिया लेकिन देवमणि डूब गई।
विज्ञापन
इस दौरान गोताखोरों को बुलाया गया। काफी खोजबीन के बाद गोताखोरों ने देवमणि का शव बाहर निकाला। देवमणि का शव देखकर दादी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। रोते हुए वृद्धा ने बताया कि देवमणि कक्षा1 में पढ़ती थी।