फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Girl's throat slit, bodies thrown into the field

महिला की गला रेत कर हत्या, शव खेत में फेंका

Mon, 14 Nov 2016 09:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Mon, 14 Nov 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
 Girl's throat slit, bodies thrown into the field
प्रतीकात्मक - फोटो : sumbolic

शमसाबाद में महिला की गला रेत कर हत्या करने के बाद हत्यारेे शव को गंगागंज तिराहा पर सड़क किनारे खेत में फेंक कर फरार हो गए। सुबह सूचना पर सीओ समेत फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।

विज्ञापन

 

थाना क्षेत्र के बिरिया डाढ़ा-अहमदगंज रोड स्थित गंगागंज तिराहा पर सड़क किनारे खेत में रविवार की रात अज्ञात महिला (40) की हत्या कर हत्यारे शव को फेंक दिया। सोमवार की सुबह जब ग्रामीण शौच करने के लिए उधर से निकले तो खेत में महिला का शव देखकर सनसनी फैल गई। देखते ही देखते वहां पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एसओ मोहित यादव मौके पर पहुंचे। एसओ ने आलाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। कुछ ही समय बाद सीओ नरेश कुमार भी आ गए।

विज्ञापन

 

 

पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हत्यारों ने महिला की सीधी आंख को भी निकाल दिया। उसका गाल भी काटा हुआ था। महिला के शरीर पर लाल पीली फूलदार साड़ी थी। पैरों में नीले रंग की चप्पल थी। मोहित यादव ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed