फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Girl found hanging in a closed room

बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Sat, 17 Jul 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Girl found hanging in a closed room
बंद कमरे में फंदे पर लटकी मिली युवती
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अंदर से बंद कमरे में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप ससुरालीजनों पर लगाया है। सीओ ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच की। पुलिस ने पति, ससुर समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। देर रात पुलिस ने पति समेत सात लोगों को पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला बजरिया हाता मिंटू खां निवासी विकास प्रजापति की पत्नी कल्पना (22) का शव कमरे में छत से फंदे पर लटका मिला। कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी नितेश सिंह ने कुंडी तुड़वाकर दरवाजा खुलवाकर शव उतरवाया।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए। सूचना मिलते ही हरदोई जिले के थाना हरपालपुर के गांव औहदपुर निवासी भाई नरसिंह समेत अन्य परिजन पहुंचे। भाई पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बहन के ससुरालीजन दहेज में बाइक और चेन मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग पूरी न होने से बहन की हत्या कर शव लटका दिया गया। पति, सास, ससुर, दो ननद और जेठ, जिठानी पर आरोप लगाया है। पुलिस ने सास-ससुर, पति और जेठ को हिरासत में ले लिया है। देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
सभी ने एक साथ किया नाश्ता, नहीं हुआ विवाद
मृतका के ससुर बर्तन कारीगर राजेश प्रजापति ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे बहू ने सभी परिजनों संग नाश्ता किया था। साढ़े 10 बजे मोहम्मदाबाद स्थित एक रिश्तेदार की शादी में सभी परिजन चले गए। कल्पना अपने कमरे में चली गई।

उन्होंने परात बनाने के लिए बड़े बेटे की बहू सुषमा से छेनी लाने के लिए कहा। सुषमा जब कल्पना के कमरे में गई, तो अंदर से कुंडी लगी थी। दरवाजे के बीच से देखा, तो शव लटका था। घर में कोई विवाद नहीं होता था। सीओ सिटी नितेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। कमरे में अंदर से कुंडी लगी थी। मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed