फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gihar basti lit wine making equipment

गिहार बस्ती में जलाए शराब बनाने के उपकरण

Sat, 07 Feb 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 07 Feb 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Gihar basti lit wine making equipment
नेकपुर कलां की गिहार बस्ती के रहने वाले बाशिदों को मुख्य धारा से जोड़ने
विज्ञापन
के लिए प्रशासन ने गिहार बस्ती पहुंचकर शराब बनाने के उपकरणों की होली जलाई। इन्होंने आगे से शराब न बनाने की कसम भी ली। शनिवार को बीएसए योगराज सिंह की अगुवाई में जयहिंद जन सेवा कल्याण समिति के स्वयं सेवकाें ने गिहार बस्ती में रहने वालाें को  कच्ची शराब न बनाने की शपथ दिलाई।

इन्हें शराब का धंधा छोड़कर अन्य काम करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद बस्ती से भारी मात्रा में लहन व कच्ची शराब एकत्र की गई। शराब बनाने के उपकरणों की होली जलाई गई। बीएसए ने कहा कि बच्चों को पढ़ने के लिए पुस्तकें, व बड़ाें को  आजीविका चलाने के लिए स्वरोेजगार स्थापित करने में  मदद की जाएगी।

संस्था  अध्यक्ष जूली शुक्ला तथा सचिव प्रदीप मिश्रा ने वाशिंदों को रोजगार करने से पहले प्रशिक्षण देने की बात कही। इन्हाेंने बताया कि बस्ती में डूडा की ओर से जल्द ही विकास कार्य कराए जाएंगे। बस्ती में शौचालय भी बनेंगे। इस मौके पर संजय तिवारी, प्रदीप यादव, गुरुदीप जाट, शिशुपाल गिहार, संजीव गिहार, राजेंद्र गिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed