{"_id":"8093c5a8ea872f4325100dbd63de87d5","slug":"get-on-mr-dm-ro-plant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम साहब चालू करवाएं आरओ प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम साहब चालू करवाएं आरओ प्लांट
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 11 Mar 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को देकर शहर में बंद पड़े पांच आरओ प्लांट को चालू करवाने
की मांग की है। उन्होंने कहा कि आरओ प्लांट के चालू होने से गर्मी के मौसम
में जनता को शुद्ध पेयजल मुहैया हो सकेगा।
बुधवार को जिला युवा उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष मोहित गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट एपी सिंह को दिया। व्यापारियों ने कहा कि बसपा शासनकाल में रोडवेज बस स्टैंड फर्रुखाबाद के अंदर, क्रिश्चियन इंटर कालेज के सामने, लोहिया अस्पताल पुरुष व महिला अस्पताल लोहिया और जीजीआईसी इंटर कालेज
फतेहगढ़ में आरओ प्लांट लगवाए गए थे। इनका मकसद था कि गर्मी में यात्रियों, राहगीरों और तीमारदारों को शीतल व शुद्ध पेयजल मिल सके। मौजूदा समय में सभी आरओ प्लांट बंद पड़े हैं। जिला प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गर्मी भी नजदीक आ गई है। ऐसे में अगर आरओ प्लांट ठीक हो जाएं तो जनता को काफी राहत मिलेगी। व्यापारियों ने आरओ प्लांट चालू
करवाए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जिला मंत्री तनु कुदेसिया, नगर अध्यक्ष राहुल यादव, गौरव शुक्ल, मनीष यादव, हिमांशु यादव, ऋषभ शर्मा, मोहित यादव, सुनील, मोहित माथुर, प्रवेश कुमार, राजू राठौर और सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।