फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   General ticket in reserved coach had to meet costly

जनरल टिकट पर आरक्षित बोगी में सफर पड़ा महंगा

Wed, 18 May 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Wed, 18 May 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
General ticket in reserved coach had to meet costly
d - फोटो : getty images

फर्रुखाबाद। जनरल टिकट पर रिजर्वेशन बोगी में सफर करना सरकारी कर्मचारियों को महंगा पड़ गया। मंगलवार को गोरखपुर से आई रेलवे विभाग की टीम ने कानपुर से आने और जाने वाली ट्रेनों में छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान में कन्नौज जाने वाले सरकारी कर्मचारी, व्यापारी समेत 85 यात्रियों को टीम ने पकड़ लिया। इनको रेलवे मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया।  इनमें 4 लोगों के जुर्माना न देने पर जेल भेजा गया जबकि 81 लोगों से 52,865 रुपये जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन


गोखरपुर के उपमुख्य वाणिज्य प्रबंधक भोपाल सिंह व्रजवाल की छह सदस्यीय टीम ने मंगलवार की सुबह जिले में डेरा डाल लिया। यहां पर टीम ने कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के अलावा दिल्ली से आने वाली कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन समेत कई ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया। बताया गया कि इस टीम को शिकायतें मिली थी कि टीटी स्लीपर में बैठे यात्रियों की चेकिंग नहीं करते है। इसके साथ ही इस ट्रेन में बगैर टिकट लोग भी काफी संख्या में यात्रा करते है।
विज्ञापन


इसी सूचना पर टीम ने छापेमारी की। पकड़े गए लोगों में कई एमएसटी वाले कई सरकारी कर्मचारी, जनरल टिकट लेकर स्लीपर में यात्रा करने वालों के साथ ही बगैर टिकट यात्रा करने वालों को टीम ने पकड़ लिया। सरकारी कर्मचारी कन्नौज जिले में कार्यरत है। टीम के सदस्यों ने बताया कि छापेमारी अभियान में 85 लोगों को पकड़ा गया। सूत्रों ने बताया कि इस छापेमारी में पुलिस कर्मी भी पकड़े गए। जिन्हें जीआरपी ने छुड़वा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed