{"_id":"6197ebdc34d63f64d365ee93","slug":"ganna-kisan-farrukhabad-news-knp6649647108","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवन पूजन के साथ चीनी मिल के नए पेराई सत्र का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवन पूजन के साथ चीनी मिल के नए पेराई सत्र का शुभारंभ
विज्ञापन
कायमगंज स्थित चीनी मिल का बटन दबाकर पेराई सत्र का शुभारंभ करते सांसद, विधायक, सीडीओ व जीएम। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। सहकारी चीनी मिल में शुक्रवार से हवन पूजन के साथ नए पेराई सत्र का शुरू हुआ। सांसद मुकेश राजपूत, विधायक अमर सिंह खटिक व सीडीओ अरुण मोली ने सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचे किसानों को अंगौछा व बाल्टी देकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने बटन दबाकर गन्ना डालकर चेन को चालू किया। चेन चलते ही हूटर की आवाज ने मिल चालू होने का संकेत दिया।
सांसद विधायक व सीडीओ दोपहर डेढ़ बजे चीनी मिल पहुंचे। वहां हवन में आहुतियां दीं। इसके बाद गांव मोहद्दीनपुर निवासी किसान भूपेंद्र सिंह की बैलगाड़ी व गांव भुक्सा निवासी किसान ध्यान सिंह की ट्रैक्टर ट्राली के गन्ने की तौल करकार गन्ना खरीद की शुरुआत की। जीएम किशनलाल ने बताया कि इस साल 16 लाख क्विंटल पेराई का लक्ष्य है। पिछले साल 12 लाख 33 हजार क्विंटल पेराई हुई थी।
सभी का भुगतान कर दिया गया है। गन्ना आपूर्ति के लिए 23 नवंबर तक 36 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी कर दिया गया है।इस दौरान चीफ केमिस्ट अमित कुशवाहा, चीफ इंजीनियर योगेश कुमार गुप्ता, सीसीओ प्रमोद कुमार, ईडीपी प्रशांत कुमार, गन्ना पर्यवेक्षक आरपी गुप्ता, मोहम्मद शमशेर, शिवपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कायमगंज। चीनी मिल के नए पेराई सत्र उद्घाटन समारोह में आए सांसद मुकेश राजपूत ने पत्रकारों से कहा कि सरकार ने दबाव व मजबूरी में कृषि कानूनों को वापस लिया है। इससे वे असहमत हैं। सरकार को वे अभी भी सुझाव देंगे कि इन कानूनों में संशोधन किया जाए। वरना आजादी के बाद किसानों के पैरों से जो बेड़िया खुलीं थीं उनमें फिर जकड़ जाएगा। किसानों को कांग्रेस व उनके सहयोगियों ने गुमराह कर रखा है। इससे देश का काफी नुकसान हो रहा है। किसान नेता राकेश टिकैत किसानों का हित में नहीं हैं।
कायमगंज। चीनी मिल के उद्वघाटन के बाद कुछ किसानों ने विधायक से कहा कि हर साल क्षमता विस्तार का लॉली पॉप दिखाया जाता है, मगर कुछ नहीं होता है। इस पर विधायक ने कहा कि इस बार कोरोना काल की वजह से क्षमता विस्तार नहीं हो सका। अबकी बार वे विधायक बने और क्षमता विस्तार न हुआ तो अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। इस पर किसान खुश होकर चले गए।