फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ganges reached flood mark

गंगा में आई बाढ़, खतरे के नजदीक पहुंचा जलस्तर

Mon, 17 Aug 2020 06:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Ganges reached flood mark
गांव हरसिंहपुर कायस्थ में भरे बाढ़ के पानी से गुजरते ग्रामीण। - फोटो : FARRUKHABAD
आई बाढ़, खतरे के निशान के पास पहुंची गंगा
विज्ञापन

अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। गंगा नदी में बाढ़ आने से जलस्तर खतरे के निशान 137.10 के नजदीक 136.85 मीटर पर पहुंच गया है। तटवर्ती गांवों में बाढ़ का पानी भरने लगा है। रास्तों में पानी भरने से गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। पांच गांवों में नाव से आवागमन हो रहा है। तहसीलदार ने सोमवार को निरीक्षण कर लेखपाल को दो गांवों के बाढ़ पीड़ितों की सूची तैयार करने के लेखपाल को निर्देश दिए हैं।
गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। सोमवार को जलस्तर 136.70 से बढ़कर 136.85 मीटर पर पहुंच गया है। ये खतरे के निशान 137.10 मीटर से करीब 25 सेमी. दूर है। नरौरा बांध से 1,47,669 क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है। रामगंगा के जलस्तर में 40 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। इससे जलस्तर 134.80 मीटर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

गंगा में बाढ़ आने से गांव मंझा की मड़ैया, उदयपुर आशा की मड़ैया, रामपुर जोगराजपुर, सबलपुर, हरसिंहपुर कायस्थ, तीसराम की मड़ैया, ऊगरपुर के रास्ते में पानी भरने से आवागमन बंद हो गया है। इसके अलावा गांव कंचनपुर, जगतपुर, फुला, माखन नगला, रामप्रसाद नगला, जटपुरा, कालिका नगला, कुड़री सारंगपुर, करनपुर घाट, नगला दुर्गू, मानपुर समेत अन्य गांवों में पानी भरने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है। प्रशासन की ओर से हरसिंहपुर कायस्थ गांव में तीन, तीसराम की मड़ैया, रामपुर जोगराजपुर, ऊगरपुर, आशा की मड़ैया में एक-एक नाव ग्रामीणों के आवागमन को लगाई गई है। तहसीलदार प्रदीप कुमार ने सोमवार को ऊगरपुर गांव पहुंच कर बाढ़ का निरीक्षण किया। उन्होंने लेखपाल शरद यादव से ऊगरपुर व हरसिंहपुर कायस्थ गांव में बाढ़ पीड़ितों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

क्या कहते जिम्मेदार
अभी बाढ़ नहीं आई है। जलस्तर बढ़ने से हरसिंहपुर कायस्थ समेत कुछ गांवों के रास्तों में पानी भर गया है। आवागमन को नाव शुरू कराई गई है।
बृजेंद्र कुमार, एसडीएम अमृतपुर
कंट्रोल रूम नहीं हुआ चालू
अमृतपुर। गंगा व रामगंगा में बाढ़ पर नजर रखने को तहसील में कंट्रोल रूम का गठन किया गया था। यह कंट्रोल रूम कहां खोला गया और इसमें किस अधिकारी व कर्मचारी की तैनाती हुई है। इसकी किसी को जानकारी नहीं है। तहसील परिसर कंट्रोल रूम दिखाई भी नहीं देता है। तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम खोला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed