{"_id":"daf90437724cab1cae16aa1ad2fb3470","slug":"ganga-mahaarti-see-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा की महाआरती देखने उमड़े लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा की महाआरती देखने उमड़े लोग
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। श्री कैलाश सेवा संस्थान और चैरीटेबल ट्रस्ट की ओर से मां भागीरथी के तट पर महाआरती का आयोजन किया गया। वाद्य यंत्रों के साथ हुई आरती में श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। आचार्य प्रदीप नरायन शुक्ल ने बताया कि मेला रामनगरिया मे कल्पवास के दौरान महाआरती का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अपरा काशी में काशी की तर्ज पर हो रही आरती में शामिल होने के लिए दूर दूर से लोग आ रहे हैं। महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। उधर,मेला क्षेत्र में चल रहे चरित्र निर्माण शिविर में सोमवार को वेद सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में आचार्य चंद्रदेव शास्त्री ने कहा कि वेदों की अवहेलना करने वाला हमेशा दुखी रहता है। वेद की आज्ञा पालन करने से ईश्वर की कृपा मिलती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि महाभारत काल में पांडवों के जुआं खेलने से वेदाें की मर्यादा का हृास हुआ । इसके कारण हुए युद्ध में लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। आचार्य प्रदीप शास्त्री ने वेद को पढ़ना पढ़ाना चाहिए। भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वेद ईश्वरी वाणी है और इससे मनुष्य का कल्याण निहित है। राजस्थान से आए वैदिक विद्वान आचार्य धर्मदेव चतुर्वेदी ने रामचरित मानस की चौपाई सुनाई। कार्यक्रम में पंडित शिवनाराण, उदिता आर्या, सोहित आर्या, अजीत, अर्जुन, हरिओम, रेनू, संध्या आर्या, मुन्ना यादव, संदीप आर्य आदि मौजूद रहे।