फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ganga

कार्तिक पूर्णिमा: गंगा तटों पर लगाई आस्था की डुबकी

Sat, 20 Nov 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
ganga
पांचाल घाट स्थित तट पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा तटों पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे उद्घोष के साथ पुण्य की डुबकी लगानी शुरू कर दी। देर शाम तक स्नान का सिलसिला चलता रहा। तटों पर मुंडन संस्कार, कथाएं और यज्ञ भी हुए। लोगों ने जरूरतमंदों को दान भी दिया।
विज्ञापन

पांचाल घाट पर गुरुवार रात से ही सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, शाहजहांपुर, इटावा, औरैया आदि जिलों के अलावा राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई जिलों से गंगा भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। सुबह गंगा में डुबकी लगाने के बाद धार्मिक आयोजन भी किए गए। तट पर सत्यनारायण कथाएं, यज्ञ, मुंडन संस्कार चलते रहे। कई लोगों ने भंडारों का आयोजन भी किया। गंगा तट पर बैठे जरूरतमंदों को दान देकर पुण्यफल अर्जित किया। तटों पर भीड़ के बावजूद पांचाल घाट पुल पर इस बार जाम नहीं लग सका।
विज्ञापन

दूरदराज से कारों, ट्रैक्टर-ट्रालियों से गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं के वाहनों को पांचाल घाट से तीन-तीन किमी दूर ही रोका गया। यहां से महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी पैदल ही गंगा तट तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा में जल अधिक होने की वजह से भक्तों को डूबने से बचाने के भी प्रबंध रहे। पीएसी की फ्लड यूनिट के सदस्य मोटर वोट पर गंगा के तटों पर चक्कर लगाते रहे। गहरे में न घुसने का माइक से संदेश भी प्रसारित किया जाता रहा।

पांचाल घाट स्थित तट पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद

पांचाल घाट स्थित तट पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed