{"_id":"60afd8d78ebc3e866132ce4f","slug":"ganga-farrukhabad-news-knp630752196","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबे टेंपो चालक का सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबे टेंपो चालक का सुराग नहीं
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गंगा स्नान करते वक्त गहरे पानी में डूबे टेंपो चालक का दूसरे दिन गुरुवार को भी सुराग नहीं लगा। परिजनों ने पुलिस के साथ शृंगीरामपुर तक मोटरबोट से खोजबीन की। काफी प्रयास के बावजूद शाम तक कुछ पता नहीं चल सका है।
पांचाल घाट स्थित पैंटून पुल के पास बुधवार को मैनपुरी के करहल कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती अग्रवाल निवासी सोनू गुप्ता (20) गंगा में डूब गया था। वह अपने दोस्त कुलदीप शंखवार के साथ उसकी पत्नी के ममेरे भाई की शादी में हरदोई के कस्बा सांडी में शामिल होने जा रहा था। गुरुवार सुबह परिजनों ने मोटरबोट, गोताखोर और पुलिस के साथ गंगा में खोजबीन की।
पांचाल घाट चौकी प्रभारी बलराज भाटी ने बताया कि शृंगीरामपुर तक खोजबीन की गई, मगर शाम तक पता नहीं चल सका। आशंका है कि पानी का तेज बहाव और मलबा अधिक होने की वजह से शव टकराकर तली में भी फंसा हो सकता है। फिलहाल खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं। (संवाद)