फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ganga Dussehra today: Two lakh devotees will take a holy dip

गंगा दशहरा आज: दो लाख श्रद्धालु लगाएंगे पुण्य की डुबकी

Thu, 05 Jun 2025 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra today: Two lakh devotees will take a holy dip
पांचाल घाट पर बैरिकेडिंग करते कर्मचारी।
फर्रुखाबाद। दशहरा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व होने से प्रशासन ने व्यवस्थाएं भी चाक-चौबंद की हैं। सभी गंगा घाटों पर निगरानी के लिए आठ जोनल मजिस्ट्रेट और शिफ्टवार 30 मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है। प्रशासन के मुताबिक, कई जनपदों से आने वाले करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पुण्य की डुबकी लगाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


दशहरा पर गंगा स्नान के लिए घाटों पर बुधवार शाम से ही स्नानार्थियों का आना शुरू हो गया है। जनपद के अलावा मैनपुर, इटावा, फिरोजाबाद, एटा, औरैया, कन्नौज, शाहजहांपुर, हरदोई, बदायूं व मध्य प्रदेश के भिंड, ग्वालियर आदि जिलों से श्रद्धालु गंगा स्नान करने आते हैं। भोर से ही हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ गंगा स्नान शुरू हो जाता है।
विज्ञापन

स्नानार्थियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए आठ जोनल मजिस्ट्रेट के साथ 30 अधिकारियों की मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगाई है। जिलाधिकारी ने शांति व्यवस्था के लिए पांचालघाट पर पुरानी घटिया व रामनगरिया क्षेत्र में एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय जोनल बनाने के साथ छह मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। दुर्वाषा ऋषि आश्रम व पांचालघाट पुल पर जोनल एसडीएम गजराज सिंह के साथ 6 मजिस्ट्रेट व्यवस्था देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचालघाट से मसेनी तक जोनल मजिस्ट्रेट बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कोदई राम के साथ तीन मजिस्ट्रेट व पुल से जमापुर मोड़ तक जोनल एसडीएम अतुल कुमार सिंह तीन मजिस्ट्रेट के साथ, पुल से लालगेट पर जोनल एसडीएम यदुवंश कुमार वर्मा तीन मजिस्ट्रेट के साथ भ्रमणशील रहेंगे।

रानीघाट व किलाघाट पर जोनल पीडी कपिल कुमार के साथ तीन मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। श्रृंगीरामपुर घाट पर एसडीएम संजय कुमार सिंह को, ढाईघाट पर एसडीएम रविंद्र सिंह को जोनल मजिस्ट्रेट बनाकर तीन-तीन मजिस्ट्रेट के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने श्रृंगीरामपुर में पांच दिवसीय मेला को देखते हुए जोनल व मजिस्ट्रेट को पांच जून से आठ जून तक निगरानी रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed