फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ganga badh

160 गांवों के 1.25 लाख किसानों को होगा फायदा

Tue, 01 Feb 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
ganga badh
छोटे सिंह। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार ने बजट में गंगा किनारे बसे गांवों को विशेष स्थान देने की बात कही है। इससे प्रदेश के अन्य जिलों समेत फर्रुखाबाद को भी लाभ मिलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि गंगा किनारे बसे गांवों के किसानों को विशेष सुरक्षा दी जाएगी। जिले में करीब 70 किलोमीटर क्षेत्र गंगा के किनारे है। इसके आसपास 160 गांवों के करीब 1.25 लाख किसानों के इस घोषणा से लाभान्वित होने की उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन

गंगा किनारे बसे गांवों के किसानों को बाढ़ आने पर खासा नुकसान उठाना पड़ता है। बजट में घोषणा हुई है कि किसानों के लिए चल रही योजनाओं के अतिरिक्त योजना बनाकर उन्हें लाभ दिया जाना है। जिले की बात करें तो गंगा में बाढ़ से सबसे ज्यादा अमृतपुर तहसील के 140 गांव प्रभावित होते हैं। वहीं, कायमगंज के 30, सदर के 15 गांवों में पानी भर जाता है। फसलें बर्बाद होने से हर साल करोड़ों रुपये का नुकसान होता है।
विज्ञापन

ग्राम खड़कपुर निवासी सुरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि सरकार का यह सराहनीय कदम है। किसानों के लिए बड़े हर्ष की बात है। इससे बाढ़ पीड़ित किसानों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेपुर राठौरी के रघुराज सिंह ने कहा कि बाढ़ में किसानों का काफी नुकसान हो जाता है। फसल नष्ट हो जाती है। सरकार की बाढ़ पीड़ितों के लिए अतिरिक्त योजना लाने की बात सराहनीय कदम है।
हमीरपुर सोमवंशी के छोटे सिंह ने कहा कि बाढ़ पीड़ित किसानों के लिए अच्छा प्रयास है। केंद्र ने अलग से योजना लाने की बात से बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत दी है। अन्ना जानवरों से नुकसान की भरपाई की अभी जरूरत है।

नगला केवल के कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि बाढ़ पीड़ित किसानों के लिए अलग से योजना बनाकर लाभ देना अच्छा कदम है। बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में सिंचाई के लिए कुछ अलग से निशुल्क बोरिंग तथा सोलर पंप की व्यवस्था कराई जाए। इससे फसल की लागत कम हो सके।

सुरेंद्र सिंह यादव। संवाद

सुरेंद्र सिंह यादव। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

रघुराज सिंह। संवाद

रघुराज सिंह। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

कृष्णपाल सिंह। संवाद

कृष्णपाल सिंह। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed