फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ganesh Festival devotional songs echoed by city

गणेश महोत्सव पर भक्ति गीतों से गूंज रहा शहर

Sun, 20 Sep 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 20 Sep 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Festival devotional songs echoed by city
शहर में गणेश महोत्सव का उत्साह चरम पर है। शहर व कस्बाई इलाकों में सजे
विज्ञापन
गणेश पंडालों में  विभिन्न आयोजन चल रहे हैं। भजन संध्या और देवी जागरण में भक्त झूम रहे हैं। मोहल्ला राजीव गांधी नगर में शनिवार रात हुई भजन संध्या में श्रद्धालु जमकर थिरके। वहीं पांडवेश्वरनाथ मंदिर में तृतीय नवाह्रपारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया।

कटरा डौरूनाथ में भगवान गणेश की आरती उतारी गई। कांचवाला मंदिर नाला मछरट्टा में कृष्ण-राधा की झांकी सजी।
मोहल्ला राजीव गांधी नगर के गणेश महोत्सव में भजन संध्या का आयोजन किया गया। देवा हो देवा गणपति देवा, गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ आदि भक्ति गीतों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। भजन संध्या के समापन पर

आरती के बाद खस्ता कचौड़ी व सब्जी का प्रसाद बंटा। इस अवसर पर अमित सिंह, राजीव दीक्षित, गगनदीप, हिमांशु शाक्य, अनिल सोलंकी, राहुल द्विवेदी, पीयूष दुबे बिट्टू, सुब्रत शाक्य, सुरेंद्र वर्मा, पीयूष पाल, अमित सोलंकी, नितिन सोलंकी और बबलू शाक्य आदि मौजूद रहे।

पांडवेश्वरनाथ मंदिर में रविवार सुबह गणेश पूजन के बाद तृतीय नवाह्रपारायण महायज्ञ हुआ। शिवाकांत मिश्र, प्रमोद मिश्र, रामेंद्र मिश्र और ओंकारनाथ मिश्र ने यज्ञ संपन्न करवाया।  मुख्य यजमान जेपी टंडन, निखिल रस्तोगी, अखिलेश अग्निहोत्री और वीरेंद्र दीक्षित रहे। शाम को महाकाल की भव्य झांकी सजाई गई। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर नवीन मिश्र नब्बू, कालीचरन आदि मौजूद रहे।

कटरा डौरूनाथ में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री गणेश मंडल एवं कटरा डौरूनाथ कमेटी के अध्यक्ष विनोद मराठा, उपाध्यक्ष आनंद मराठा और कोषाध्यक्ष संजय मेरठ वाले आदि मौजूद रहे। वहीं नाला मछरट्टा स्थित कांच वाला मंदिर में सुबह गणेश पूजन और आरती हुई। शाम को श्रीकृष्ण-राधा की भव्य झांकी सजाई गई। साथ

ही सुदामा चरित लीला का आयोजन हुआ। इसके बाद आरती और प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था में श्री मंगला गौरी सेवा समिति के अध्यक्ष अनूप चौरसिया, संरक्षक अनिल कसेरे, सचिव अरविंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष विमलेश मिश्र और संयोजक सचिन यादव, लक्की गुप्ता और संदीप तिवारी आदि मौजूद रहे। वहीं मोहल्ला नई बस्ती में श्री

सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजेशानंद पांडेय, क्रांति पांडेय, राहुल कुमार, लक्की कनौजिया और विजयानंद पांडेय आदि मौजूद रहे। मोहल्ला गनेश प्रसाद स्ट्रीट में सुंदरकांड पाठ हुआ। श्री रामचंद्र धर्मशाला कचहरी रोड फतेहगढ़ में गणेश महोत्सव के तहत दिल्ली से आए कलाकारों ने विभिन्न कार्यक्रम किए। इसमें शिव

तांडव नृत्य ने सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर संजय रस्तोगी, मुन्नालाल वाष्र्णेय, रविंद्र कुमार, राज कुमार गुप्ता और रवीश द्विवेदी आदि मौजूद रहे। वहीं मोहल्ला मछली टोला फतेहगढ़ में भजन संध्या का आयोजन हुआ।
इधर, छावनी स्थित महाकाल मंदिर में भगवान गणेश का भव्य श्रृंगार किया गया। सुरेंद्र सिंह, प्रमिला सिंह, दीपक,

ज्योति और गुंजन ने गजानन को मेवा, मिष्ठान का भोग लगाया। इस अवसर पर मुनि अलौकिक महाराज, उषा गुप्ता, सीमा, जगदेवी, रेनू, बबली, चंद्रपाल, सोनू, सुनील पांडेय, अशोक कटियार, राघवेंद्र कटियार आदि मौजूद रहे। नुनहाई मोहल्ले में भारत भारती भवन में सुबह व शाम को विशेष आयोजन चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed