{"_id":"60aa96688ebc3e86fd2dc481","slug":"ganda-pani-farrukhabad-news-knp630035257","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्माइलगंज सानी के 60 घरों में आ रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्माइलगंज सानी के 60 घरों में आ रहा गंदा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद जनता को शुद्ध पानी तक मुहैया नहीं करवा पा रही है। शहर के मोहल्ला इस्माइलगंज सानी स्थित श्यामबाबू वाली गली में करीब 60 मकान हैं। इन मकानों में होली के बाद से गंदा पानी आ रहा है। लोगों ने की इसकी शिकायती भी कई बार जलकल विभाग से की। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। इससे परेशान लोग गंदा पानी ही इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि पालिका के जिम्मेदार समस्या समाधान नहीं करते हैं। उन्होंने शीघ्र ही समस्या समाधान की मांग की है।
दुर्गेश नंदनी ने बताया कि घर में गंदा पानी आने से सबसे ज्यादा
दिक्कत हम लोगों को होती है। कपड़ा धोने व नहाने में भी वही गंदा पानी इस्तेमाल करना पड़ता है। खाना बनाने के लिए दूर लगे हैंडपंप से पानी मंगवाते हैं।
दीपक ने बताया कि गंदे पानी की समस्या होली के वक्त से है। कभी-कभी तो काफी गंदगी आती है। आशंका है कि कहीं नाली के किनारे पाइप लीकेज है, उसी से कीचड़ मिलकर पानी आता है।
मोहल्ले के अरुण कुमार ने बताया कि कई बार नगर पालिका के जलकल विभाग से शिकायत की, मगर किसी ने नहीं सुना। अभी भी घरों में गंदा पानी ही आ रहा है।
शांती देवी कहती हैं कि सुबह-शाम जब जलापूर्ति आती है, तो काला पानी आता है, मगर कुछ देर में कुछ साफ हो जाता है। पीने के लिए इस पानी का प्रयोग नहीं करती। हैंडपंप अथवा आसपास घरों में लगे सबमर्सिबल से पानी लाते हैं।
विज्ञापन
गंदा पानी आने की अभी मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई है। मामले को दिखवाया जाएगा।
-रविंद्र कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद।