फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gale claimed three soldiers, four injured

आंधी ने ली तीन जान, चार घायल

Sun, 29 May 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Sun, 29 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Gale claimed three soldiers, four injured
शनिवार रात आई आंधी से गिरी होर्डिंग। - फोटो : अमर उजाला
शनिवार रात तेज गति से आई आंधी में अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक सात वर्षीय बालक भी शामिल है। आंधी की चपेट में आकर चार लोग घायल भी हो गए हैं।
विज्ञापन


थाना मोहम्मदाबाद के पिपरगांव में तेज गति से आई आंधी के समय मनीषा बेगम पत्नी फिरोज खान अपनी पुत्री खुशी (5) और बेटा अमन (7) के साथ आंगन में सो रही थीं। आंधी से पड़ोसी का टीन उखड़ कर अमन तथा खुशी के ऊपर गिर गया। इससे यह दोनों घायल हो गए। अमन के पैर की नस टीन से कट गई। यह लोग उसे लोहिया अस्पताल ले जाने लगे। मगर नाला बघार से पहले आंधी में टूटे पड़े के कारण रास्ता बंद हो गया।
विज्ञापन


नतीजतन अमन की मौत हो गई। घायल खुशी को परिजन इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए। थाना राजेपुर के गांव बहादुरपुर में महेश सक्सेना (60) अपने कच्चे मकान में सो रहा था। हल्की बूंदाबांदी और तेज गति से आई आंधी के कारण उसकी दीवार ढह गई। उसके मलबे में दबकर महेश सक्सेना बुरी तरह घायल हो गया। गांव वालों ने मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला और लोहिया अस्पताल ले गए। हालत चिंताजनक बताते हुए डॉक्टरों ने महेश को कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर उसकी मौत हो गई। अमृतपुर तहसील के राजस्व निरीक्षक मनोज दीक्षित ने परिजनों से पूछताछ की। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव जिनौला के श्रीकांत की पत्नी जय देवी (55) अपने परिवार के साथ छत पर लेटी थी। पड़ोस में रह रहे कृपाल सिंह के छत पर रखा टीन उड़कर जय देवी के मुंह पर गिर गया। आनन-फानन में जय देवी की बहू राजकुमारी ने टीन हटाया और पति राजीव को सूचना दी। मगर टीन मुंह पर गिरते ही उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की।


इसी तरह आंधी से थाना नवाबगंज के गांव खिडोली पट्टी के महेशचंद्र का पुत्र विशाल (13) और मेरापुर के पकरिया निवासी अरविंद (40) छत से उतरते समय नीचे गिरकर घायल हो गए। उधर, नन्हें निवासी कमालपुर पचदेवरा हरदोई भूसा लाते समय आंधी की चपेट में आने से गिरकर घायल हो गया। कंपिल के गांव शहनूरपुर निवासी अतुल कुमार पुत्र सर्वेश शनिवार रात आई आंधी के दौरान दीवार गिरने से  घायल हो गया। उसको कायमगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed