फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gajanan is welcomed with joy, Bappa will remove the troubles of devotees

Farrukhabad News: हर्षोल्लास से गजानन की अगवानी, बप्पा हरेंगे भक्तों की परेशानी

Thu, 28 Aug 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 28 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Gajanan is welcomed with joy, Bappa will remove the troubles of devotees
फर्रुखाबाद। आखिर वो दिन आ गया, जिसका लोगों को साल भर से बेसब्री से इंतजार था। हर्षोल्लास के साथ बुधवार को जिले भर में श्रद्धालुओं ने गजानन की अगुवानी की। रेलवे रोड स्थित श्री पांडवेश्वरनाथ मंदिर के सत्संग भवन में सुबह विधि-विधान से आचार्य ओंकारनाथ शास्त्री आदि ने पूजन-अर्चन कर भगवान गणेश का पूजन किया। इस दौरान कन्या भोज भी कराया गया। शाम को आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। मनीष मिश्र ने बताया कि 28 से पांच सितंबर तक प्रतिदिन यज्ञ आयोजित किया जाएगा। सुबह छह व रात साढ़े नौ बजे गजानन की आरती होगी। वहीं मोहल्ला आजाद नगर, गढ़ी नवाब न्यामत खां, राजीव गांधी नगर, तलैया फजल इमाम और कांच वाला मंदिर नाला मछरट्टा आदि स्थानों पर सजे गणेश पंडालों में मौजूद श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दे रहा था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed