फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Full payment of unfinished work, now there will be recovery

मनरेगा के अधूरे काम पर पूरा भुगतान, अब होगी रिकवरी

Tue, 24 May 2022 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Full payment of unfinished work, now there will be recovery
फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायतों में मनरेगा के अधूरे कार्यों का पूरा भुगतान कर दिया गया। सोशल ऑडिट में इसका खुलासा हुआ है। अब प्रधान व सचिवों से रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन

ब्लाक कमालगंज की 24 ग्राम पंचायतों का 16 से 31 मार्च तक सोशल ऑडिट किया गया। गांव भड़ौसा, बहोरनपुर टप्पा हवेली, चौकी महमदपुर, डूंगरपुर, झिंझुकी, कतरौली पट्टी, शेरपुर सराय, श्रृंगीरामपुर, सिरौंज, सिंधौली, सितौली, सियांपुर, टाड़ाबहरामपुर, ताजपुर, ऊगरपुर सुल्तान पट्टी, उस्मानगंज में मनरेगा के कार्यों कई कमियां मिलीं। कहीं सोशल ऑडिट के लिए अभिलेख ही नहीं दिए गए तो कहीं कार्य का सूचना पट ही नहीं लगा था। पीएम आवास के लाभार्थियों को विद्युतीकरण का लाभ नहीं दिया गया। ग्राम पंचायत ईसापुर में कब्रिस्तान की मेड़बंदी अधूरी छोड़ दी गई। छूटे हुए कार्य का 8974 रुपये फर्जी भुगतान कर दिया गया। उस्मानगंज में चकरोड का भुगतान 360 मीटर का किया गया, जबकि मौके पर 300 मीटर ही चकरोड बनी मिली। यहां 60 मीटर चकरोड का 11,256 रुपये अधिक भुगतान करने का मामला पकड़ा गया। गांव गगनी में भी मिट्टी के कार्य में घपला पकड़ा गया। सोशल ऑडिट टीम ने रिकवरी के लिए मुख्य विकास अधिकारी को रिपोर्ट सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed