{"_id":"621fb57436557b5456514db4","slug":"from-shop-40-thousand-worth-of-material-stolen-farrukhabad-news-knp6834844144","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से नकब लगाकर 40 हजार का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान से नकब लगाकर 40 हजार का सामान चोरी
विज्ञापन
राजेपुर। थाने से कुछ दूरी पर परचून की दुकान में नकब लगाकर चोर 40 हजार रुपये का सामान चोरी करके ले गए। दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
गांव राजेपुर निवासी राजीव कुमार गुप्ता की तिराहे पर दो मंजिला भवन में परचून की दुुकान है। वह मंगलवार रात दुकान बंद कर अपने घर चले गए। रात में किसी समय बाहर स्थित जीने के रास्ते से चोर ऊपर की दुकान पर पहुंचे और दीवार में नकब लगाकर अंदर घुस गए।
चोर दुकान के अंदर रखा 40 हजार रुपये का परचून का सामान चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह राजीव को घटना की जानकारी हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। राजीव ने तहरीर दी है।