{"_id":"58445d434f1c1be021a865fb","slug":"from-night-to-morning-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात से सुबह तक कोहरा छाया रहा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात से सुबह तक कोहरा छाया रहा
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 04 Dec 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
नगर के पुल गालिब तिराहे का कोहरे में नजारा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज में शनिवार रात करीब 8 बजे से कोहरा पड़ना शुरू हुआ। रविवार सुबह जब लोगों ने आंखें खोलीं तो चारों तरफ घना कोहरा छाया था। सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को 10 फीट की दूरी पर भी दिखाई नहीं दे रहा था। शहर में कई जगह वाहन एक-दूसरे से भिड़ने से बाल-बाल बचे। करीब 11 बजे धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत मिली। कोहरे की वजह से लोग दिन में गाड़ियों की लाइट जलाकर चलते दिखे।
ठंड से ठिठुरे लोगों ने आग जलाकर राहत की सांस ली। वहीं ऊनी वस्त्रों की दुकान पर ग्राहकों की भीड़ दिखी। गर्म कपड़ों के दुकानदारों को इस वर्ष दुकानदारी अच्छी होने की संभावना दिख रही है।
विज्ञापन
ठंड से ठिठुरे लोगों ने आग जलाकर राहत की सांस ली। वहीं ऊनी वस्त्रों की दुकान पर ग्राहकों की भीड़ दिखी। गर्म कपड़ों के दुकानदारों को इस वर्ष दुकानदारी अच्छी होने की संभावना दिख रही है।
विज्ञापन