फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Friday prayers held under police guard in Sunehri Masjid

सुनहरी मस्जिद में पुलिस के पहरे में हुई जुमे की नमाज

Sat, 02 Oct 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Friday prayers held under police guard in Sunehri Masjid
मस्जिद में ताला डालने आए सैयद नफीस हुसैन से बात करते हुए शहर कोतवाल। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कर्बला में तकरीर के दौरान शुरू हुआ विवाद शुक्रवार को सुनहरी मस्जिद में जुमे की नमाज तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी। मस्जिद में ताला डालने पहुंचे एक पक्ष को पुलिस ने समझाकर लौटा दिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में पिहानी से बुलाए गए मौलाना ने जुमे की नमाज अदा कराई।
विज्ञापन

मौलाना फरहत अली जैदी ने गुरुवार को मोहल्ला गढ़ी स्थित सुनहरी मस्जिद में जुमे की नमाज में विवाद की आशंका जताई थी। उन्होंने कोतवाली में पत्र देकर जुमे की नमाज रोकने की मांग की थी। शुक्रवार सुबह शिया समुदाय के इंजमाम अली, हसन हैदर, सरफराज हुसैन, फेहसिन हुसैन, एजाज हुसैन, रजा हैदर समेत करीब 200 लोग
विज्ञापन

सुबह 10:30 बजे कोतवाली पहुंच गए। इन लोगों ने भी कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला को पत्र दिया। इसमें जुमे की नमाज के लिए पुलिस फोर्स की मांग की गई।
दोपहर 12 बजे कोतवाल फोर्स के लेकर मस्जिद के पास पहुंच गए। इसी दौरान सैय्यद नफीस हुसैन मस्जिद में ताला बंद करने पहुंच गए। ताला बंद करने को लेकर नफीस की कर्बला कमेटी के मुतबल्ली सारिब हुसैन से कहासुनी होने लगी। कोतवाल ने नफीस को समझाकर वहां से भेज दिया। इसके बाद हरदोई जिले के पिहानी से आए मौलाना अंसार तुरबी ने सुनहरी मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ाई। 250 से अधिक लोगों ने नमाज अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझौते के लिए थाने पहुंचे दोनों पक्ष
चेहल्लुम के दिन कर्बला में तकरीर के दौरान कहासुनी हो गई थी। ये मामला मऊदरवाजा थाने पहुंचा था। सदाकत हुसैन के पक्ष से तहरीर दी गई थी। इस मामले में समझौता के लिए शुक्रवार शाम को दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे थे। थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने दोनों मौलाना की मौजूदगी में समझौता कराने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया। गोरतलब है कि सुनहरी मौस्जिद के मौलाना सदाकत हुसैन पश्चिम बंगाल गए हैं। वह करीब 20 साल से सुनहरी मस्जिद में नमाज अदा करते आ रहे हैं। सदाकत हुसैन के शहर में न होने के कारण ही कर्बला में तकरीर के लिए कहासुनी हुई थी।

सुनहरी मस्जिद में नमाज पढ़ते नमाजी। संवाद

सुनहरी मस्जिद में नमाज पढ़ते नमाजी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

सुनहरी मस्जिद में नमाज को लेकर कोतवाली में शिकायत करने पहुंचे लोग। संवाद

सुनहरी मस्जिद में नमाज को लेकर कोतवाली में शिकायत करने पहुंचे लोग। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed