फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Freight locomotive failure, turning off crossing

मालगाड़ी का इंजन फेल, बंद रही क्रासिंग

Mon, 06 Jun 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Mon, 06 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Freight locomotive failure, turning off crossing
इंजन फेल होने से क्रासिंग पर खड़ी मालगाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
देवरामपुर स्थित 154बी क्रासिंग पर मालगाड़ी का इंजन फेल होने से क्रासिंग करीब एक घंटा बंद रही। इससे जाम लग गया। भाजपा के कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री समेत अन्य मंत्रियों के आने का समय नजदीक देख पुलिस के पसीने छूट गए।
विज्ञापन


सीओ सिटी ने मौके पर पहुंच जाम में फंसे वाहनों को ठंडी सड़क  से रवाना किया। इंजन फेल होने की वजह से टाटा-छपरा एक्सप्रेस भी लगभग एक घंटे फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर लगभग 11.55 बजे 55325 फर्रुखाबाद-कानपुर पैसेंजर ट्रेन कानपुर के लिए रवाना हुई।

इसको लेकर देवरामपुर स्थित 154बी क्रासिंग को बंद किया गया। इस ट्रेन के गुजरने के बाद मालगाड़ी फतेहगढ़ के लिए रवाना की गई। मालगाड़ी जैसे ही देवरामपुर क्रासिंग के पास पहुंची तभी उसका इंजन फेल हो गया। क्रासिंग बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवभारत सभा भवन में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में मंत्रियों के आने के चलते सीओ सिटी लेखराज और कोतवाल देवेंद्र शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जाम में फंसे वाहनों को ठंडी सड़क से गुजारा। मालगाड़ी का इंजन फेल होने से टाटा-छपरा एक्सप्रेस फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।


करीब 12.30 बजे चालक जैसे-तैसे मालगाड़ी बैक कर वापस फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन  पर लाया।इसके बाद टाटा छपरा एक्सप्रेस को फतेहगढ़ से फर्रुखाबाद के लिए रवाना किया गया। यह ट्रेन  गुजरने के बाद दोपहर करीब 12.55 बजे 154बी रेलवे क्रासिंग खोली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed