{"_id":"61d5daaa68931e13605bf09b","slug":"fraud-report-sachiv-farrukabad-farrukhabad-news-knp6737454123","type":"story","status":"publish","title_hn":"4.18 लाख के गबन में समिति के सचिव पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4.18 लाख के गबन में समिति के सचिव पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। कायमगंज के गांव बराबिकू स्थित साधन सहकारी समिति में हुए 4.18 लाख के गबन में सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 2019 में समिति के सचिव ने खाद की बिक्री व ऋण वसूली में घपला किया था।
2019 में ऋण वसूली व उर्वरक में घपला करने के मामले में प्रभारी सचिव के खिलाफ शिकायत पर डीएम ने एडीसीओ कायमगंज श्रीप्रकाश उपाध्याय से जांच कराई। उन्होंने सितंबर 2019 में जांच रिपोर्ट सौंपी, जिसमें चार लाख 18 हजार 299 रुपये का गबन की पुष्टि हुई। इसके बाद एडीसीओ का स्थानांतरण हो गया। इससे गबन के मामले में कार्रवाई दब गई।
एआर कोआपरेटिव विजय कुमार अग्रवाल ने पूरा मामला डीएम के सामने रखा। डीएम संजय कुमार सिंह के आदेश पर एडीसीओ श्रीप्रकाश उपाध्याय ने कायमगंज कोतवाली में समिति के प्रभारी सचिव रहे मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव खलवारा निवासी रामसरन के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराया।