{"_id":"95b1683595ac34f9c9d078a32f141d71","slug":"fraud-hindi-news-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिव ने पकड़ी आय प्रमाण पत्र में धांधली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिव ने पकड़ी आय प्रमाण पत्र में धांधली
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 04 Nov 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। आय प्रमाण पत्र में धांधली को प्रमुख सचिव समाज कल्याण ने पकड़ा है। उन्होंने जांच के लिए आदेश जारी किए हैं। इस पर एडीएम ने तहसीलदारों से जांच रिपोर्ट तलब कर ली है।
दशमोत्तर की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के आवेदन में लगे आय प्रमाण पत्रों में इनकम में फेरबदल करने का मामला सदर और कायमगंज तहसीलों में सामने आया है। प्रमुख सचिव समाज कल्याण ने सदर तहसील में सात और कायमगंज तहसील में दो मामले पकड़े हैं। इनकी 2013-2014 से 2014-2015 में आय कम कर दी गई। दशमोत्तर में छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए किए गए इस बार के आवेदन से पिछले आवेदन में लगे सर्टीफिकेट से मिलान करने पर हकीकत सामने आई है।
प्रमुख सचिव समाज कल्याण ने डीएम को जांच के लिए चिट्ठी भेजी थी। डीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने जांच एडीएम के सुपुर्द कर दी। एडीएम ने तहसीलदार सदर और कायमगंज से जांच रिपोर्ट तलब की है। जांच में तत्कालीन लेखपाल व राजस्व निरीक्षक पर गाज गिर सकती है। इनकी रिपोर्ट पर ही आय प्रमाण पत्र जारी होता है।