फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four samples of namkeen, gram dal and khoya failed

नमकीन, चने की दाल व खोया के चार नमूने फेल

Sun, 19 Jun 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Four samples of namkeen, gram dal and khoya failed
फर्रुखाबाद। मार्च में अभियान चलाकर दुकानों से लिए गए नमकीन, चने की दाल और खोया के चार नमूने जांच में फेल हो गए। खाद्य कारोबारियों को नोटिस जारी किया गया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए मार्च में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने टीम के साथ अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए थे। प्रयोगशाला में जांच में चार नमूने फेल हो गए।
विज्ञापन

इसमें शहर के बूरा वाली गली निवासी ओमप्रकाश गुप्ता के अम्मा नमकीन भंडार से नमकीन का, पल्ला गल्ला मंडी निवासी प्रदीप कुमार पाठक की दुकान से चने की दाल का, बढ़पुर (पुरानी बस्ती) निवासी राजेश कुमार गुप्ता के अनोखेलाल मिष्ठान भंडार से खोया और फतेहगढ़ के बजरिया अलीगंज निवासी राजेंद्र पाल की दुकान से खोया का नमूना जांच में अधोमानक व असुरक्षित पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य) सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि खाद्य कारोबारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनके खिलाफ एडीएम न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed