फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four people were killed in accidents

हादसों में चार लोगों की मौत

Wed, 04 Feb 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 04 Feb 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में वाहन की चपेट में आने से एक किशोर की
विज्ञापन
दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोगों की भी जान चली गई। मृतक किशोर की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बुधवार सुबह करीब 7.45 बजे कमालगंज से नंदी टेंपो पर सवार होकर 14 वर्षीय किशोर फतेहगढ़ जा रहा था। वह टेंपो की दायीं सीट पर बैठा था। टेंपो के लैनगांव के पास से गुजरने के दौरान फतेहगढ़ से कमालगंज जा रहे

अज्ञात वाहन की चपेट में दायीं सीट पर बैठा किशोर आ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि किशोर का दायां हाथ व आधा सिर सड़क पर आ गिरा।  एक आंख  बाहर निकलकर सड़क पर जा गिरी। इससे किशोर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना होते देख सवारियों की चीख निकल पड़ी। चालक ने आनन-फानन में वाहन रोका। इसके बाद चालक और सवारियां मौके से भाग गईं।

टक्कर लगने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की जेब से 210 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। इसके बाद शिनाख्त के लिए शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज में रखवा दिया गया। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। किशोर मटमैले रंग की बनियान, लाल-नीली जैकेट और काले रंग की जींस पहने था।

मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार गांव नगला नरायन निवासी राजपाल यादव (40) बुधवार दोपहर साइकिल से सब्जी लेने पखना जा रहा था। पखना-नरायन नगला गांव के बीच पीछे से ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में राजपाल की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर लेकर राजेंद्र नगर की ओर भाग खड़ा हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर राजेंद्र नगर चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रैक्टर को पकड़ लिया।

चालक चकमा देकर भाग गया। पुलिस ट्रैक्टर चौकी ले गई। उधर, सूचना मिलने पर मृतक के पिता गंगाचरण और मां गनेशी देवी आदि परिजन मौके पर पहुंच गए। दरोगा राकेशचंद्र ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।  कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार मोहल्ला झील निवासी हरदेव श्रीवास्तव का 8 वर्षीय पुत्र रिषभ छत पर बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते समय वह नीचे आ गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे नगर के एक निजी चिकित्सालय में

ले गए। हालत मेें सुधार न होने पर उसे  फर्रुखाबाद ले गए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, फतेहगढ़ स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास रात में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। बुधवार की सुबह जब उधर से निकले राहगीरों को इसकी जानकारी हुई तो जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी ने शव के पास पड़ी साइकिल को कब्जे में ले लिया।

शिनाख्त के लिए कई घंटे तक शव मौके पर ही पड़ा रहा। जब  शिनाख्त नहीं हो पाई तो जीआरपी ने पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना था कि युवक की उम्र करीब 25 वर्ष होगी। वह भूरे रंग का स्वीटर और शर्ट पहने था।

बाइक दुर्घटना में तीन घायल
अलग-अलग स्थानों पर हुई बाइक दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना शमसाबाद के गांव मुरैठी निवासी कौशल सिंह और देवेंद्र सिंह मंगलवार को बाइक से अलीगंज गए थे। वहां से तड़के घर लौट रहे थे।

कायमगंज के गांव रुटौल के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने में बाइक बेकाबू होकर गड्ढे में जा घुसी। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। इन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, थाना नवाबगंज के गांव बबुरारा निवासी रतनकुमार अपने गांव में खड़ा था। इसी बीच बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed