फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   four ganja smugglers arrested in farrukhabad

फर्रुखाबाद: 25 लाख का गांजा पकड़ा, चार तस्कर गिरफ्तार, मैनपुरी व मथुरा के रहने वाले हैं चारों आरोपी

Wed, 07 Jul 2021 06:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 07 Jul 2021 06:37 PM IST
सार

एसपी अशोक कुुमार मीणा ने बताया कि दो कारों से गांजा की तस्करी करके ले जा रहे मैनपुरी व मथुरा के चार तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
four ganja smugglers arrested in farrukhabad
चार तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में कंपिल थाना पुलिस व एसओजी ने 25 लाख रुपये के 43 किलो गांजे समेत जनपद मैनपुरी व मथुरा के चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा व कंपिल एसओ राजेंद्र विक्रम सिंह ने गांजा तस्करों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में बुधवार सुबह चेकिंग अभियान चलाया। निजामउद्दीनपुर चौराहे से भागीपुर जाने वाली सड़क पर दो कारों को रोक लिया। तलाशी ली तो 43 किलो गांजा बोरियों में भरा मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों कारों से जनपद मथुरा थाना फरह के गांव पिपरोर निवासी हरिओम सिंह चौहान, जनपद मैनपुरी थाना घिरोर के मोहल्ला शाक्यान निवासी आशीष यादव, इसी थाना क्षेत्र के गांव ओय निवासी नितिन यादव, मैनपुरी की सदर कोतवाली के गांव ताल दरवाजा निवासी हरी कश्यप को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चारों तस्करों के खिलाफ मादक पदार्थ में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसपी अशोक कुुमार मीणा ने बताया कि दो कारों से गांजा की तस्करी करके ले जा रहे मैनपुरी व मथुरा के चार तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इन लोगों से पूछताछ की गई थी। गांजा की खेप कहां लेकर जा रहे थे। इसके बारे में भी पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।


सिगरेट में  गांजा भरकर पी रहे युवक
फर्रुखाबाद। पूरे जनपद में गांजा के कारोबार ने पिछले दो वर्षों से रफ्तार पकड़ी है। पहले गांजा चिलम पीने वाले पीते थे। अब युवक अधिक पी रहे हैं। पूरे जनपद के ढाबों में गांजा की सप्लाई की जा रही है। युवक 140 रुपये का 20 ग्राम गांजा खरीदकर सिगरेट की तंबाकू मिलाकर पीते हैं। शहर की आवास विकास कालोनी में शाम होते ही ऐसे युवकों का जमावड़ा लग जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed