{"_id":"81faa869b3dfb778cad44ed381479b24","slug":"former-soldier-bled-cash-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक को लहूलुहान कर नगदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिक को लहूलुहान कर नगदी लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Thu, 17 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। निर्माणाधीन मकान में सो रहे पूर्व सैनिक को सशस्त्र बदमाशों ने लहूलुहान कर नगदी और मोबाइल लूट लिया। बेटे ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से परिजन सेना के अस्पताल ले गए। मामले की सूचना पर कई घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव जाजपुर गोवा निवासी पूर्व सैनिक अंग्रेज सिंह यादव फतेहगढ़ के मोहल्ला भोलेपुर में किराए के मकान में रहते हैं। इनका एक मकान मसेनी चौराहा एसआर कोल्ड रोड पर निर्माणाधीन है। इस मकान की देखरेख के लिए अंग्रेज सिंह यहीं लेटते हैं।
विज्ञापन
बुधवार की रात करीब 12 बजे चार सशस्त्र बदमाशों ने इन्हें पीट दिया। रिवाल्वर दिखाकर 12 हजार रुपये और मोबाइल लूट ले गए। शोर होने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। सूचना पर पुत्र विनय यादव, पत्नी के साथ मौके पर पहुंचा और लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मामले की सूचना फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस ने मौके पर आना मुनासिब नहीं समझा। इसकी सूचना सुबह अफसरों को दी गई। तब कहीं जाकर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिवार के लोगों ने गुरुवार की सुबह घायल को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है।