फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Former MP arrived to console Shivpal and Ram Gopal

पूर्व सांसद को सांत्वना देने पहुंचे शिवपाल व रामगोपाल

Fri, 10 Jul 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 10 Jul 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Former MP arrived to console Shivpal and Ram Gopal
सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव एवं लोक निर्माण मंत्री
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार को पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के आवास पर पहुंचे और परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया। करीब 25-25 मिनट रुकने के बाद दोनों नेता इटावा के लिए रवाना हो गए। पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के पुत्र एवं कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष सुधीर यादव की सड़क

दुर्घटना में मौत होने पर शुक्रवार को लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव फर्रुखाबाद पहुंचे। वह पुलिस लाइन से सड़क मार्ग द्वारा पलरिया स्थित पूर्व सांसद के आवास पर दोपहर 1.20 बजे पहुंचे। शिवपाल के साथ उनके पुत्र व पीसीएफ के चेयरमैन आदित्य यादव भी थे। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव, पूर्व मंत्री एवं विधायक नरेंद्र सिंह यादव, श्रम

संविदा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सतीश दीक्षित, महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता भी मौजूद थे। यहां से दोपहर 1.45 बजे वापस लौट गए। इसके बाद दोपहर करीब 2.25 बजे राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव सड़क मार्ग से पहुंचे। उनके साथ

एटा जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव भी थे। पूर्व सांसद को सांत्वना देने के बाद  दोपहर 2.50 बजे वे इटावा के लौट गए। इस अवसर पर चंद्रप्रकाश अग्रवाल पिक्को बाबू, डा. अनार सिंह यादव, जिला प्रवक्ता मंदीप यादव, चन्नू यादव, जग्गू यादव, पूर्व विधायक महरम सिंह और सुषमा जाटव आदि मौजूद रहीं।
 
50 मिनट जिला प्रशासन के फूले रहे हाथपांव
लोक निर्माण विभाग मंत्री और राष्ट्रीय महासचिव 50 मिनट तक पूर्व सांसद छोटे सिंह के आवास पर रुके। इस दौरान जिला प्रशासन के हाथपांव फूले रहे। लोक निर्माण विभाग मंत्री शिवपाल सिंह यादव और राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव 25-25 मिनट तक पूर्व सांसद छोटे सिंह के आवास पर रुके। इस दौरान जिलाधिकारी एनकेएस चौहान, पुलिस अधीक्षक विजय

यादव, अपर पुलिस अधीक्षक रामभुवन चौरसिया, सीओ मोहम्मदाबाद योगेश कुमार, ईओ प्रमोद श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट
पीके जैन, शहर कोतवाल आरपी यादव और थानाध्यक्ष मऊदरवाजा सुनील यादव के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल पटेल पार्क से लेकर पूर्व सांसद के आवास तक मुस्तैद रहा। जब तक दोनों नंता आवास के अंदर रहे, तब तक पुलिस ने

पैदल आवाजाही तक रोक दी। दोनों नेताओं के जाने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। छोटे सिंह के आवास से गेस्ट हाउस जाते समय शिवपाल सिंह की स्टाफ कार का दरवाजा खराब हो गया। इससे कार रोक दी गई। चालक के दरवाजा सही करने पर कार रवाना हुई।

महानगर अध्यक्ष व एक्सईएन पीडब्लूडी को रोका
लोक निर्माण विभाग मंत्री शिवपाल के साथ महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने जब पूर्व सांसद के आवास में घुसने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। गुप्ता ने कहा कि उनका नाम सूची में है। एसपी के कहने पर उन्हें अंदर आने दिया गया। वहीं पीडब्लूडी विभाग के एक्सईएन को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। वह बाहर ही खड़े रहे। जिला सहकारी बैंक के

महाप्रबंधक सुनील श्रीवास्तव को भी पुलिस ने बाहर ही रोक लिया। एएसपी के कहने पर उन्हें अंदर जाने दिया। शिवपाल सिंह के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुंचने पर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव, रजत क्रांतिकारी, रंजीत चक, विश्वास गुप्ता ने मुलाकात की। गीता सिंह को सिक्योरिटी ने मिलने नहीं दिया। यहां जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह यादव, रामसेवक यादव ने भी

मुलाकात की। शिवपाल ने किशन पाल व विजेंद्र को अंदर बुलवाया। अफरातफरी मचने पर एसपी ने फतेहगढ़ कोतवाल को लापरवाही बरतने पर डांटा। वहीं लोक निर्माण विभाग मंत्री शिवपाल सिंह यादव के पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के आवास पर घुसने के बाद पुलिस अधीक्षक विजय यादव ने शहर कोतवाल आरपी यादव से कहा कि वीडियोग्राफी क्यों नहीं करवा रहे

हो। शहर कोतवाल के आदेश पर सिपाही मोहम्मद उवैश खान ने वीडियोग्राफी शुरू कर दी। सिपाही ने एसपी की तरफ जैसे ही कैमरा घुमाया तो उन्होंने भड़कते हुए कहा कि उनकी वीडियोग्राफी नहीं करनी है।
 
पीडब्लूडी विभाग ने अपने ही मंत्री को दिया गच्चा
ठंडी सड़क की क्षतिग्रस्त सड़क पर डलवाई मिट्टी व गिट्टी
लोक निर्माण विभाग ने अपने ही मंत्री को गच्चा दे दिया। रातोंरात विभाग ने ठंडी सड़क मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढों में मिट्टी और गिट्टी डलवा दी। गड्ढों में डामर व गिट्टी डालना मुनासिब नहीं समझा।  मार्ग को दुरुस्त करने के साथ ही चूना भी डलवाया गया। सुबह से ही ठंडी सड़क और फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्यमार्ग पर सफाई होती रही।

लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब चार-पांच माह पहले लालदरवाजा से ठंडी सड़क तक टुकड़ों में मार्ग बनवाया गया था। मौजूदा समय में यह सड़क काफी जर्जर हालात में पहुंच चुकी है। इसके चलते इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार को पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के आवास पर लोक निर्माण विभाग मंत्री

शिवपाल सिंह यादव के कार्यक्रम को लेकर विभाग चेता। अपने विभाग के मंत्री को एक झटका तक न लगे। इसको लेकर विभाग ने रातोंरात इस मार्ग पर जगह-जगह हुए गड्ढों में मिट्टी और गिट्टी डलवाकर बुलडोजर चलवाकर समतलीकरण करवा दिया। मंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्यमार्ग और ठंडी सड़क व रेलवे रोड की सफाई

होती रही। पूरे मार्ग पर चूना भी डलवाया गया। पर पीडब्लूडी विभाग मंत्री को भी गच्चा देने से नहीं चूके। गिट्टी और डामरीकरण के बजाए विभाग ने गड्ढों में गिट्टी और मिट्टी डलवा दी। इस व्यवस्था से एक दिन आए मंत्री जी को तो झटका नहीं लगा। पर बरसात में मिट्टी फिर से बह जाएगी और गड्ढे हो जाएंगे और इस सड़क से गुजरने वाले लोगों को फिर से दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed