फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Former MLA Vijay Singh brought to production under tight security

कड़ी सुरक्षा में पेशी पर लाए गए पूर्व विधायक विजय सिंह

Fri, 28 Jan 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Former MLA Vijay Singh brought to production under tight security
फर्रुखबाद : कोर्ट में पेशी पर आए पूर्व विधायक विजय सिंह। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व विधायक विजय सिंह को कड़ी सुरक्षा में बांदा जेल से लाकर सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। उनके खिलाफ 30 साल पूर्व दर्ज पुलिस पर जानलेवा हमले के मुकदमे में वारंट जारी हुआ था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला नाला मछरट्टा निवासी पूर्व विधायक विजय सिंह बांदा की जिला कारागार में पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। पूर्व विधायक के खिलाफ आठ सितंबर 1991 में शहर कोतवाली के तत्कालीन दरोगा एसके सिंह ने पुलिस पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया था। 14 अक्तूबर 1991 में विवेचक ने आरोप पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक उच्च न्यायलय से स्थगन आदेश ले आए थे। इसकी तिथियां लगातार बढ़ती रहीं। स्थगन आदेश की वर्तमान स्थिति के संबंध में पूर्व विधायक की ओर से कोई भी अभिलेख कोर्ट में पेश नहीं किया गया। इसको लेकर सीजेएम ने पूर्व विधायक के खिलाफ गैर जमानती वारंट 22 दिसंबर 2021 को जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने शुक्रवार को बांदा जेल से पूर्व विधायक विजय सिंह को कड़ी सुरक्षा में लाकर सीजेएम कोर्ट में पेश किया। उनसे मिलने के लिए कई लोग कचहरी पहुंचे, इसमें कुछ नेता भी शामिल थे। कोर्ट से बाहर निकलते ही कचहरी पहुंचे लोगों और नेताओं ने पूर्व विधायक से मुलाकात कर बातचीत की। पुलिस सुरक्षा में विधायक को लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed