फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Former Minister Salman Khurshid wife gave statement against BJP

सलमान खुर्शीद की पत्नी फर्रुखाबाद सदर सीट से लड़ेंगी चुनाव, लुईस बोलीं- भाजपा का विकास ढूंढे नहीं मिल रहा है

Tue, 17 Aug 2021 05:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Aug 2021 05:41 PM IST
सार

लुईस खुर्शीद ने पत्रकारों से कहा कि उनके मुकाबले में कोई भी प्रतिद्वंद्वी हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जनपद में किसी भी विधायक व सांसद ने कोई विकास कार्य नहीं कराया।

विज्ञापन
Former Minister Salman Khurshid wife gave statement against BJP
लुईस खुर्शीद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद ने फर्रुखाबाद सदर सीट से कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि जिले में भाजपा का विकास ढूंढे नहीं मिल रहा है। वह यहां कैंसर हास्पिटल खुलवाने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन


फतेहगढ़ के सिविल लाइन स्थित मिर्जा वसीम बेग के आवास पर पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने पत्रकारों से कहा कि उनके मुकाबले में कोई भी प्रतिद्वंद्वी हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनपद में किसी भी विधायक व सांसद ने कोई विकास कार्य नहीं कराया। तंबाकू का बड़े स्तर पर उत्पादन होता है, इससे कैंसर के मरीज भी बढ़ रहे हैं। वह सभी से राय लेकर कैंसर हॉस्पिटल खुलवाने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह घर-घर जाकर महिलाओं से संपर्क कर उन्हें घर बैठे रोजगार उपलब्ध कराएंगी, इसके लिए अगरबत्ती कंपनी से बात की है। कांग्रेस नेताओं के ट्विटर अकाउंट बंद करने के सवाल पर कहा कि यह कुछ दिनों की बात है।
 

विपक्षी कांग्रेस से डरते हैं। उन्होंने कोरोना से बचने के लिए एहतियात बरतने की अपील करते हुए कहा कि जांच के लिए केंद्र खोलकर पल्स ऑक्सीमीटर व इंफ्रारेड थर्मल स्कैनर उपलब्ध कराए हैं।

उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने अभी किसी भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है और न ही उन्हें दावेदारों की सूची प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed