फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Former Minister Salman Khurshid statement against BJP

भाजपा की जीत पर सलमान खुर्शीद ने उठाए सवाल: बोले- यह चुनाव नहीं जबरदस्ती है, ये बड़ी बात भी कही

Sat, 10 Jul 2021 10:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 10 Jul 2021 10:14 PM IST
सार

फर्रुखाबाद के लालसराय स्थित प्रेस क्लब में कांग्रेस के पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने पत्रकार वार्ता में पंचायत चुनाव में हुई भाजपा की जीत पर सवाल उठाए। कहा कि इस व्यवस्था का सामना करने के लिए कोई भी दल सक्षम नहीं है।

विज्ञापन
Former Minister Salman Khurshid statement against BJP
सलमान खुर्शीद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने पंचायत चुनाव में प्रदेश में हुई भाजपा की बड़ी जीत पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव नहीं जबरदस्ती है। चुनाव का बहाना लेकर तानाशाह हावी होते हैं। इस बहुमत का कोई महत्व नहीं है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद के लालसराय स्थित प्रेस क्लब में कांग्रेस के पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने पत्रकार वार्ता में पंचायत चुनाव में हुई भाजपा की जीत पर सवाल उठाए। कहा कि इस व्यवस्था का सामना करने के लिए कोई भी दल सक्षम नहीं है। पश्चिम बंगाल में ममता ने सामना किया।
विज्ञापन


जनता ने ममता को समर्थन दिया, इससे कांग्रेस को भले ही नुकसान हुआ, लेकिन जो लोग हावी होना चाहते थे वह हावी नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व फर्रुखाबाद जो बलिदान उनसे चाहता है वह देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि तानाशाह अक्सर लोकतंत्र का सहारा लेकर तानाशाह बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं की सुरक्षा पर भी उन्होंने सवाल उठाए। समान नागरिका कानून लागू होने के सवाल पर कहा कि उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। विधानसभा चुनाव में चल रही शासन व्यवस्था से निपटने के सवाल पर कहा कि अखिलेश, मायावती, ममता सभी प्रयास कर रहे हैं, आपस के झगड़े खत्म हो जाएं, सब निपट जाएगा।

उन्होंने कहा कि राफेल में बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। यह राहुल गांधी का मुद्दा देश के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार और महंगाई पर भी भाजपा को घेरा। गुजरात का स्वास्थ्य मंत्री बनाने के सवाल पर उन्होंने जनता से मजाक बताया। 

लुईस ने कहा कि हम कोविड से लड़ने आए हैं
पूर्व विदेश मंत्री की पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने कहा कि वह कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए जनता की सेवा करने आई हैं। जिले में जाकिर हुसैन ट्रस्ट के माध्यम से कोरोना की जांच के लिए 200 केंद्र खोलेंगी। अभी 70 जांच केंद्र खोल दिए गए हैं। 31 बड़े ऑक्सीजन सिलिंडर रखे हैं। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस से यदि टिकट मिली तो वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। 

शमसाबाद में मदरसा में की बैठक 
पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कस्बा स्थित मदरसा में बैठक की। कोरोना महामारी की व्यवस्थाओं पर उन्होंने भाजपा को घेरा। गंगा में उतराती मिली लाशों के बारे में उन्होंने कहा कि यह मां गंगा के हित में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed