{"_id":"5a2987f44f1c1b8b688b733a","slug":"for-a-piece-of-land-killed-elder-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"महज आठ डिसमिल जमीन के लिए भाई को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महज आठ डिसमिल जमीन के लिए भाई को मार डाला
अमर उजाला
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
मृतक के रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने के बड़ागांव में महज आठ डिसमिल जमीन की खातिर युवक ने बड़े भाई की हत्या कर दी। गुरुवार सुबह उसका शव खेत में जामुन के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक की पत्नी ने देवर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।
गांव के राजनरायण (45) खेतीबाड़ी के साथ गांवों में फेरी लगाकर कपड़े बेचते थे। परिवार में पत्नी ममता व तीन बच्चे अमित (14), सचिन (8) और कमला देवी (6) हैं। राजनरायण के घर के पास करीब आठ डिसमिल जमीन खाली पड़ी है। इसी को लेकर छोटे भाई रामेश्वर से विवाद चल रहा था। करीब डेढ़ महीने पहले रामेश्वर ने दीवानी कोर्ट में मुकदमा दायर कर दिया था। इसके बाद से दोनों भाइयों में रंजिश और गहरा गई। आए दिन कहासुनी होती थी।
पत्नी ने बताया कि बुधवार रात करीब 3 बजे रामेश्वर घर आया था। समझौते की बात कहकर पति राजनरायण को साथ लेकर चला गया। वह गुरुवार सुबह करीब 6 बजे पति की तलाश में बेटे अमित के साथ खेतों की ओर गई तो गांव के रतीराम के खेत में जामुन के पेड़ से पति का शव लटका मिला। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ममता का आरोप है कि जमीन के विवाद में देवर रामेश्वर ने उसके पति की हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर रामेश्वर को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष नरेंद्र गौतम ने बताया कि जांच की जा रही है।