फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Following the same amount deposited bail

ब्लाक में ही जमा कराई जमानत राशि

Mon, 16 Nov 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Mon, 16 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Following the same amount deposited bail

कायमगंज। प्रधान और सदस्य पद की दावेदारी के लिए जमानत राशि जमा करने के लिए दावेदारों की लंबी कतारें स्टेट बैंक के बाहर जमा हो गईं। बैंक में भीड़ को देखते हुए निर्वाचन अधिकारी ने रसीद संख्या 385 के माध्यम से ब्लाक मेें ही जमानत राशि जमा कराने की व्यवस्था की। इसके बाद नामांकन दाखिल कराए गए।

विज्ञापन


प्रधान और सदस्य पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले बैंक में चालान जमा करने के लिए सुबह सात बजे ही कतार में लग गए थे। सुबह 10 बजे बैंक खुलने से पहले ही सैकड़ाें की भीड़ कतार में खड़ी थी। लंबी कतारोें में लगे लोगों की भीड़ को देखकर बैंक कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। बैंक में धीमी गति से काम होने के कारण नामांकन प्रक्रिया में भी शिथिलता आ गई।
विज्ञापन


 दोपहर एक बजे तक इक्का दुक्का लोग ही नामांकन दाखिल कर सके। निर्वाचन अधिकारी एके सिंह ने कार्यालय में ही रसीद संखया 385 के माध्यम से जमानत राशि जमा कराने का प्रावधान शुरू किया। ब्लाक में जमानत राशि जमा हो जाने  पर दावेदारों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन दावेदारों के  साथ आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोतवाल रूम सिंह यादव ने ब्लाक कार्यालय के बाहर बैरियर लगाकर एक दावेदार और उसके प्रस्तावक को ही अंदर आने दिया। कार्यालय के मुख्य द्वार पर तैनात पुलिस बल ने दावेदारों की तलाशी लेकर ही उन्हें अंदर आने की इजाजत दी। दावेदारों के साथ आए लोगों को कार्यालय से काफी दूर ही रोक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed