{"_id":"68b74ae1b1127d51a70f5a5e","slug":"flood-victims-did-not-get-any-benefit-from-mobile-toilets-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-129280-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मोबाइल शौचालय का बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिला कोई लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मोबाइल शौचालय का बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिला कोई लाभ
विज्ञापन
अमृतपुर। गंगा में आई बाढ़ से लोगों को शौच की सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। डीएम के आदेश पर नगर पंचायत नवाबगंज ने करीब 12 दिन पहले एक मोबाइल शौचालय चित्रकूट गांव के लिए भेजा गया। इसको रामनिवास महाविद्यालय के पास खड़ा कर दिया गया। चित्रकूट डिप पर पानी अधिक होने के कारण ग्रामीण पानी पार कर मोबाइल शौचालय तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह शौचालय गांव के पास खड़ा किया गया होता तो इसका लाभ सभी को मिलता।
______
पानी में रहने से पशु हो रहे बीमार
अमृतपुर। बाढ़ का पानी गांव में भरा हुआ करीब 25 दिन से अधिक हो गए है। ग्रामीणों के रहने के लिए सूखी जगह नहीं बची है। इसके चलते ग्रामीण अपने पशुओं को लेकर गांव छोड़ कर रिश्तेदारी या ऊंचे स्थान के लिए पलायन कर गए हैं। जिन ग्रामीणों के पशु गांव में हैं, वह पानी में ही रह रहे हैं। उनको भरपेट चारा भी नहीं मिल पा रहा है। पानी में खड़े रहने से पशुओं में खुर पका की बीमारी फैलने लगी है। गांव हरसिंहपुर कायस्थ, ऊगरपुर, तीसराम की मड़ैया, रामपुर, जोगराजपुर, सैदापुर, जसूपुर गढ़िया, सुन्दरपुर, कछुआ गाढ़ा, आंतर, सरह, नगला दुर्गू, सवितापुर आदि गांव में पशुओं के खुर खराब होने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अभी खुरपका के टीके नहीं लगाए गए हैं। (संवाद)