फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Flood caused water leakage from Kadakka dam, danger increased

Farrukhabad News: बाढ़ से कड़क्का बांध से पानी का रिसाव, खतरा बढ़ा

Sat, 30 Aug 2025 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Flood caused water leakage from Kadakka dam, danger increased
अमृतपुर। गंगा की बाढ़ से कड़क्का बांध में पानी का रिसाव होने लगा है। खतरे की आशंका को देखते हुए सिंचाई विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



विकास खंड राजेपुर का सर्वाधिक क्षेत्र गंगा व रामगंगा की बाढ़ से प्रभावित है। गंगा के किनारे डबरी से लेकर अलादपुर भटौली तक कड़क्का बांध बना है। गंगा व रामगंगा में बाढ़ आने से कड़क्का बांध से पानी का रिसाव होने लगा है। इससे क्षेत्र में बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है। रामगंगा का जलस्तर भले ही कम हो गया है लेकिन गंगा का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है। कई दिनों से बाढ़ का पानी बांध के पास भरा है। बांध में कई जगह पानी का रिसाव होने लगा है। इसकी जानकारी होने पर सिंचाई विभाग के जेई योगेश कुमार, निपुण कुमार ने बांध का निरीक्षण किया। अधिकारियों को जानकारी देने के बाद रिसाव को बंद करने के लिए काम शुरू कर दिया।

एई विवेक कुमार गुप्ता ने बताया कि बाढ़ के समय बांध में रिसाव होने लगता है। रिसाव बंद करने के लिए मिट्टी, बालू गिट्टी डालने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed