फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   fixed marry the mother of two children in farrukhabad

दो बच्चों की मां का प्रेमी से निकाह तय

Tue, 26 Feb 2019 10:57 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Tue, 26 Feb 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
fixed marry the mother of two children in farrukhabad
obsessive love disorder
 दो वर्ष पूर्व दिल्ली में पति व दो बच्चों को छोड़कर आई महिला का प्रेमी से विवाद होने पर मामला कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने दोनों में समझौता करा दिया। तय हुआ कि निकाह के बाद साथ-साथ रहेंगे।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती का विवाह 12 वर्ष पूर्व दिल्ली में हुआ था। महिला के दो बच्चे हैं। महिला का मायके के एक शादीशुदा युवक से प्रेम-प्रसंग था। इसी के चलते युवक ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। इसके बाद दिल्ली निवासी प्रेमिका अपने दो बच्चों व पति को छोड़कर प्रेमी के साथ चली आई। दोनों गांव में साथ-साथ रहने लगे। दो वर्ष से दोनों साथ-साथ रह रहे थे। दोनों में विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन


गलवार को महिला कोतवाली पहुंची और दरोगा मीनेश पचौरी को बताया उसने प्रेमी की खातिर पति व बच्चों को छोड़ दिया फिर भी वह उसे परेशान करता है। पुलिस ने युवक को कोतवाली बुलाया, युवक एक अधिवक्ता के साथ कोतवाली पहुंचा। पुलिस के समक्ष वार्ता में दोनों में लिखित समझौता हो गया। तय हुआ कि दोनों निकाह करने के बाद साथ-साथ रहेंगे। इसके बाद दोनों घर चले गए। मंडी चौकी प्रभारी ने बताया दोनों बिना शादी के रह रहे थे। घरेलू मामले में मन मुटाव हुआ था, अब दोनों शादी के बाद साथ-साथ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed