{"_id":"631a2e7d1a9bf002884d66db","slug":"five-sued-for-murderous-attack-on-mother-daughter-farrukhabad-news-knp717104021","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी पर जानलेवा फायरिंग में पांच पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटी पर जानलेवा फायरिंग में पांच पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद। मां-बेटी पर जानलेवा फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव तेरा गढ़िया निवासी ऊषा देवी 6 सितंबर की दोपहर अपने घर के अंदर बैठ कर काम कर रहीं थीं। इसी दौरान गांव के उमेश, राजीव, ललित, अशोक, विनीत उर्फ गप्पू दरवाजे पर लाठी- डंडे लेकर गए। इन लोगों ने बेटी स्नेहा को लाठी-डंडों से पीट कर घायल कर दिया।
शोर सुनकर ऊषा देवी मौके पर पहुंची। उन्होंने मारपीट का विरोध किया और बेटी स्नेहा को घर के अंदर ले गईं। उमेश सहित सभी लोगों ने मां-बेटी का पीछा करके जानलेवा फायरिंग कर दी।
इससे गांव में भगदड़ मच गई। ऊषा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश में दबिश मारी, लेकिन वह अपने घरों में नहीं मिले। पुलिस ने ऊषा देवी की तहरीर पर उमेेश सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।